MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। मतगणना होने में अभी करीब एक माह से भी अधिक का समय शेष है, ऐसे में पहले चरण के लिए हुए चुनाव में मतदान कर चुके मुजफ्फरनगर जनपद के मतदाताओं द्वारा ईवीएम में कैद किये गये जनादेश की सुरक्षा और अपने वोटों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता दिन और रात स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की चौकसी करने के लिए नवीन मंडी स्थल पर बनाये गये अपने अपने निगरानी कैम्प में पहरेदार बने नजर आ रहे हैं। इस दौरान सपा विधायक पंकज मलिक और बसपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भी अपने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए निगरानी कैम्प में पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

बता दें कि 19 अपै्रल को लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में शामिल मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है। मतदान के बाद अब 04 जून को मतगणना का इंतजार है। गत दिवस ही दूसरे चरण का मतदान भी हो चुका है। ऐसे में मुजफ्फरनगर जनपद में की छह विधानसभा सीटों पर मतदाताओं द्वारा ईवीएम का बटन दबाकर दिये गये जनादेश को नवीन मंडी स्थल पर बनाये गये स्ट्रांग रूम में संगीनों के साये में कैद करके रख दिया गया है। इसके बावजूद भी सपा और बसपा को अपने वोटों की सुरक्षा के प्रति आशंका बनी हुई है। इसी को लेकर सपा और बसपा के द्वारा नवीन मंडी स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने अपने तंबू गाड़कर निगरानी की जा रही है। इसी बीच सपा के चरथावल सीट से विधायक और लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के पुत्र पंकज मलिक भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ निगरानी कैम्प में ईवीएम की सतर्क निगरानी करते हुए नजर आये। वो नवीन मंडल स्थल पर बनाये गये ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर सपा के निगरानी कैम्प पर पहुंचे और समर्थकों एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान यहां पर विधायक पंकज मलिक के साथ जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, सतनाम सिंह, सलीम मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

वहीं बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी नवीन मंडी स्थल पर पार्टी के निगरानी कैम्प में पहुंचे और वहां पर ईवीएम की निगरानी में लगे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। वो कार्यकर्ताओं से मिले और पूरी रिपोर्ट ली तथा सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दारा सिंह के साथ बसपा के विधानसभा अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ललेहरिया, बबलू कुमार, प्रमोद प्रजापति, सुभाष चंद्र गौतम, भूलेराम प्रजापति, सागर प्रजापति, राहुल प्रजापति सहित अनेक बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »