मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। जिले में अधेड़ के साथ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने मिलकर घर में घुसकर पहले पिटाई की फिर घसीटकर बाहर ले गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें बच्चों की चीख-पुकार की आवाजें आ रही हैं।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहारी-मंसूरपुर रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, मंगल सिंह (55) का पड़ोस के कुछ लोगों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गुस्से में आकर उनके घर पर धावा बोल दिया। पहले तो उन्होंने मंगल सिंह को घर के अंदर बुरी तरह पीटा, फिर उसे घसीटते हुए बाहर लाकर कई लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंगल सिंह अकेले थे, जबकि हमलावरों की संख्या अधिक थी।

इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का आईआईए ने किया स्वागत

वीडियो में मंगल सिंह के परिवार की महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार दिल को झकझोर देने वाली है। वे बार-बार हमलावरों से रहम की भीख मांगते नजर आए, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। परिवार के सदस्यों ने मंगल सिंह को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनकी एक न सुनी और पिटाई जारी रखी। यह घटना सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी-मंसूरपुर रोड की बताई जा रही है। इस संबंध में सिखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। कोई पीड़ित भी थाने नहीं पहुंचा है। पीड़ित से संपर्क कर मामले की जांच करके निश्चित रूप से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में आई 4 हजार लाइट कहां गई, ईओ ने बैठाई जांच

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का आईआईए ने किया स्वागतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का आईआईए ने किया स्वागतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »