पेट्रोल भरवाकर निकले कार सवार युवकों पर हमला, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर देर रात युवकों के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार सवार युवकों के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। दोनों ओर से लात घूसे जमकर चलते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने कार में सवार एक युवक को खींचकर सड़क पर गिरा लिया और फिर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। मारपीट के बाद हमलावर फरार हो गये। मामले में पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  अचीवर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परिणामों में दिखाई अपनी प्रतिभा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवकों के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। युवक एक दूसरे को पकड़कर मारपीट और गाली गलौच कर रहे हैं। ये वीडियो भोपा रोड का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड पर विश्वकर्मा चौक के सामने पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात बिलासपुर गांव के निवासी कुछ युवक कार मे सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने पेट्रोल पम्प पर जाकर कार में तेल भरवाया और जैसे ही कार पेट्रोल पम्प से निकलकर सड़क पर आई तो कुछ युवकों ने कार सवार युवकों पर हमला बोल दिया। कार को जबरन रोककर इन युवकों ने उसमें बैठे युवकों के साथ गाली गलौच की और फिर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। हमलावरों ने कार सवार एक युवक को खींचकर नीचे गिरा लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान किसी ने इस झगड़े की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया गया कि पेट्रोल पम्प कर्मियों और दूसरे राहगीरों ने इन युवकों के झगड़े में बीच बचाव कराया। इसी बीच हमलावर युवक फरार हो गये। कार सवार भी अपनी गाड़ी लेकर चले गये थे। नई मंडी पुलिस का कहना है कि भोपा रोड पर बीती रात किसी झगड़े की सूचना या शिकायत अभी प्राप्त नहीं हुई है। कोई शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  3 करोड़ की नकली NCERT किताबे जब्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  3 करोड़ की नकली NCERT किताबे जब्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर मेले के अंतर्गत बाल नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कंपोजिट विद्यालय चांदपुर में कम्प्यूटर लैब का किया लोकार्पणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »