अचीवर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परिणामों में दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। ‘अचीवर्स एकेडमी’ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परिणामों में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ आर्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि एकेडमी की छात्रा अदिति गर्ग ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ HACS को टाॅप किया। अवनि मित्तल ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ AIS प्रथम स्थान, ऐंजल शर्मा ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ MGWV में पहला स्थान और आन्या अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ MGPS में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा, जैसिका ग्रोवर ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ Shardain में दूसरा स्थान और गोविंद गर्ग ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ SDP में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पे

गणित विषय में एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संयम बठला ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एकेडमी का नाम रोशन किया। नंदिनि गोयल ने SDPS में गणित में सर्वाधिक 99 अंक, आन्या अग्रवाल ने MGPS में 98 अंक, ऐंजल शर्मा ने MGWV में 98 अंक और अवनि मित्तल ने AIS में 98 अंक हासिल किए। सौरभ आर्य ने बताया कि साइंस और काॅमर्स स्टीम (कोर और एप्लाइड मैथ्स) दोनों में अधिकांश टाॅपर्स ‘अचीवर्स एकेडमी’ के ही छात्र हैं। इससे पहले घोषित श्रम्म् डंपद के परिणामों में भी एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अवनि मित्तल ने 99.67 परसेंटाइल, गर्व तायल ने 99.11 परसेंटाइल, अभित मुखिजा ने 98.52 परसेंटाइल, आदित्य कुमार ने 97.61 परसेंटाइल और आन्या अग्रवाल ने 97.13 परसेंटाइल हासिल किया। इसके अतिरिक्त, कई विद्यार्थियों ने VIT और CET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की। अचीवर्स एकेडमी’ में अध्यापकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उनकी आगामी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें प्रेरित किया। एकेडमी के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल पैदा किया है।

इसे भी पढ़ें:  शहर की गोल मार्किट के दुकानदारों को शिवसैनिकों की चेतावनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक होंगे मुज़फ्फरनगर से सपा के प्रत्याशीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »