तीन करोड़ के लेनदेन के झगड़े में हुआ था व्यापारी का अपहरण

मुजफ्फरनगर। अम्बा विहार से अपहृत व्यापारी साजिद को मेरठ से सकुशल बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता को दबोचने वाली शहर कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को इस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साजिद का अपहरण तीन करोड़ रुपये का माल खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के विवाद में दबाव बनाने के लिए किया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार की देर रात अम्बा विहार निवासी ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले व्यापारी साजिद के अपहरण की सूचना मिली थी। परिजनों का आरोप था कि कार सवार बदमाश साजिद को हथियारों के बल पर उठाकर ले गये हैं। बदमाशों ने साजिद को छोड़ने के बदले करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए गोपनीय आधार पर कार्यवाही की। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पूरे ऑपरेशन की कमान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को सौंपी और एपसी सिटी ने दो टीमों का गठन करते हुए अपहृत व्यापारी के परिजनों से मिलकर अपहरणकर्ताओं की सुरागरसी शुरू की थी। फिरौती मांगने के लिए आये फोन कॉल्स को ट्रेस करने पर लोकेशन मेरठ की मिली। एसपी सिटी सत्यनारयाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात अपहृत व्यापारी साजिद को जनपद मेरठ के इंचौली से सकुशल बरामद कर लिया था। इसके साथ ही अपहरण के एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों को यहां लाई और आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि खतौली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी गौरव कुमार और साजिद का ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार है। गौरव से माल खरीदने के बाद साजिद ने उसका भुगतान नहीं किया था। पैसों के इसी लेनदेन के विवाद में साजिद का अपहरण गौरव द्वारा अपने साथियों से मिलकर कराया गया था और परिजनों को फोन कर बकाया भुगतान की रकम मांगी गयी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रात से ही पुलिस गौरव की तलाश में लग गई थी।

इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक होंगे मुज़फ्फरनगर से सपा के प्रत्याशी

शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गौरव साजिद की बरामदगी के बाद फरार होने की तैयारी कर रहा है। उसकी तलाश में गांव में भी दबिश दी गई, लेकिन वो नहीं मिला। इसी बीच पुलिस टीम ने उसको दिल्ली देहरादून हाईवे पर थाना मन्सूरपुर क्षेत्र में फारर होने की तैयारी के दौरान दबोच लिया। गौरव को पुलिस शहर कोतवाली ले आई। शहर कोतवाल ने बताया कि गौरव ने जानकारी दी है कि साजिद के साथ वो ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहा था। माल खरीद के करीब तीन करोड़ रुपये साजिद पर बकाया चल रहे थे, जिसका भुगतान वो नहीं कर रहा था। लाख प्रयास के बावजूद भी साजिद ने भुगतान करने से इंकार कर दिया और लगाता टाल मटोल करता चला आ रहा था। इससे उसको आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंच रही थी। परेशान होकर ही उसने साजिद को जबरन कार से उठवा लिया और मेरठ ले गये थे। वहां से परिजनों को फोन कर पैसा देने का दबाव बनाया गया था। शहर कोतवाल ने बताया कि साजिद के अपहरण में दोनों अपहरणकर्ताओं को चालान कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सीट पर हरेन्द्र ने तोड़ा मिथक, पहली बार जीता गैर भाजपाई जाट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सीट पर हरेन्द्र ने तोड़ा मिथक, पहली बार जीता गैर भाजपाई जाटराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »