मुजफ्फरनगर सीट पर हरेन्द्र ने तोड़ा मिथक, पहली बार जीता गैर भाजपाई जाट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट खुद में सियासी इतिहास को समेटे है। इन सभी इतिहास को मिथक के तौर पर सियासी हलकों में देखा जाता है। इस सीट पर आजादी के बाद से आज तक कोई भी गैर भाजपाई जाट नेता नहीं जीता था, लेकिन इस लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने यह मिथक भी तोड़ दिया है। हमेशा ही भाजपा को उसकी लहर में हराने का काम करने वाले हरेन्द्र मलिक ने यह इतिहास भी रच दिया। हरेन्द्र मलिक ऐसे पहले गैर भाजपाई जाट हैं, जो भाजपा के सामने चुनाव जीते हैं। जबकि इससे पूर्व यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और रालोद मुखिया रहे चौधरी अजित सिंह भी हारे। इनके अलावा गैर भाजपा जाट प्रत्याशियों के रूप में मेजर जयपाल सिंह, अनुराधा चौधरी और हरेन्द्र मलिक जैसे नेता हारने वालों में शामिल हैं। इस बार भी हरेन्द्र मलिक गैर भाजपाई जाट के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं, मुजफ्फरनगर सीट पर यह उनका चौथा चुनाव रहा।

इसे भी पढ़ें:  डायरेक्टर पद पर ज्योति भोला सिंह निर्विरोध निर्वाचित

समाजवादी पार्टी ने जाट नेता हरेंद्र मलिक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाकर मुजफ्फरनगर लोक सभा सीट से 2024 का चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में उतारा। उन्होंने मजबूती से चुनाव लड़ा और वो भाजपा प्रत्याशी तथा दो बार से सांसद संजीव बालियान के सामने मुख्य मुकाबले में बने हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस सीट का इतिहास है कि यहां से आज तक एक भी गैर भाजपाई जाट चुनाव नहीं जीता। जो भी बड़ा जाट नेता भाजपा के अलावा अन्य पार्टी से चुनाव लड़ा, उसे हार ही मिली। भारतीय क्रांति दल से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 1971 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन वह सीपीआई के ठाकुर विजयपाल सिंह से हार गए थे। इससे पहले 1962 में सीपीआई के मेजर जयपाल सिंह कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन के सामने हार चुके थे। मेजर जयपाल सिंह भी रसूखदार जाट माने जाते थे। 1977 में जाट नेता वरुण सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन वह लोकदल के सईद मुर्तजा से हार गए। 1998 में जिले के बड़े जाट नेता हरेंद्र मलिक ने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें भी बीजेपी के सोहनवीर सिंह ने हरा दिया। 2009 लोकसभा चुनाव में जनपद की राजनीति में गहरा प्रभाव रखने वाली अनुराधा चौधरी भी बसपा के क़ादिर राणा के सामने हार गई थीं। अनुराधा चौधरी ने भाजपा के गठबंधन में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। गैर भाजपाई जाट की हार का यह सिलसिला 2019 में भी जारी रहा। उस लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से रालोद के अजीत सिंह ने इलेक्शन लड़ा। लेकिन वह भी भाजपा के डा. संजीव बालियान के सामने हार गए। पिछले 32 साल की सियासत के दौरान इस सीट पर भाजपा के जाट प्रत्याशी 5 बार जीत चुके हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपाई जाट का खाता 1991 में खुला। जब भाजपा के नरेश बालियान ने जनता दल के मुफ्ती मोहम्मद सईद को हराया। 1996 में भाजपा के सोहनवीर सिंह ने सपा के संजय सिंह को हराया। 1998 में भाजपा के सोहनवीर सिंह ने सपा के हरेंद्र मलिक को हराया। 2014 में भाजपा के डा. संजीव बालियान ने कादिर राणा को हराया। जबकि डा. संजीव बालियान ने 2019 में रालोद के अजित सिंह को हराकर अपनी जीत दूसरी बार बरकरार रखी। अब हरेन्द्र मलिक ने भाजपा के जाट को हराकर यह मिथक तोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें:  गांव मे तैनात आशा पर लगा महिलाओ से ठगी का आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गांव मे तैनात आशा पर लगा महिलाओ से ठगी का आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के एक्शन अनूप सिंह हटाए गए, अंकुश सिंह की नई

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »