MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता ने कर ली खुदकुशी

मुजफ्फरनगर। बच्चों से पल पल मिल रहे अपमान के जहर का घूंट पीकर जिन्दगी के साथ संघर्ष करते एक बुजुर्ग किसान की हिम्मत आखिरकार अपनों से लगातार मिल रहे घाव के कारण जवाब दे ही गई और उसने खौफनाक फैसला करते हुए खुदकुशी कर ली। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल निवासी किसान मेघपाल ने बच्चों के दुर्व्यवहार व मारपीट से दुखी होकर जानलेवा जहरीला कीटनाशक पी लिया। गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल ने मामले की जांच की। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटों और उसकी एक पुत्रवधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल का रहने वाला 55 वर्षीय किसान मेघपाल सिंह को शराब पीने का आदी बताया गया है, इसी आदत के कारण उसके दो बेटे शराब पीने से मना करते थे। इसी बात को लेकर उनमें विवाद होता रहता था। मेघपाल का इसी बात को लेकर शुक्रवार देर रात बच्चों के साथ विवाद हो गया। बच्चों के दुर्व्यवहार तथा मारपीट से दुखी मेघपाल ने रविवार अलसुबह घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर दिया। इससे मेघपाल की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेघपाल के भाई मनोज कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खाली प्लाट में कूड़ा मिला तो मालिक पर पालिका लगायेगी जुर्माना

मनोज कुमार ने मृतक भाई के बेटे अंकुर, मोनू तथा अंकुर की पत्नी सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना से परिवार में शोक छाया है। सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेघपाल व उसके बेटे एक ही घर में रहते थे, जो मेघपाल को शराब पीने से मना करते थे। इसी के चलते दोनों बेटों व पुत्रवधु ने मेघपाल के साथ मारपीट की। आत्मग्लानि के चलते मेघपाल ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बुढ़ाना आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर गई है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आईआईए के दिवाली मिलन में खूब मचा धमालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »