MUZAFFARNAGAR-23 मई को तितावी थाने पर भाकियू का धरना स्थगित

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह के भरोसे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव सहित 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में किये गये मुकदमे को लेकर बने आक्रोश के बीच ही राकेश टिकैत ने 23 मई के आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी से हुई वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी, जिस कारण अभी फिलाहल आंदोलन स्थगित किया गया है, पुलिस ने अपने वादे के अनुसार काम नहीं किया तो किसान फिर से बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

बता दें कि 15 मई को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान समस्याओं को लेकर पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित तितावी थाना परिसर में एक धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसे लेकर एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकुर आनन्द के द्वारा 16 मई को एक तहरीर दी गयी जिसके आधार पर भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान और अन्य 11 लोगों को नामजद करते हुए 200 से 250 किसानों के विरू( मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक 17 मई को जागाहेडी स्थित मंदिर प्रांगण में की गयी, जिसमें समस्त पदाधिकारियों व किसानों ने निर्णय लिया कि पुलिस प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ आने वाली 23 मई को तितावी थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी क्रम में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए रविवार को भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से अपने कार्यालय बुलाकर वार्ता की, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौण् राकेश टिकैत, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, मण्डल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा व अशोक कुमार शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल से इस प्रकरण व किसानों की सभी समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा के बीच एसएसपी ने कई मुद्दों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए भरोसा दिया कि पुलिस की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। इसी को लेकर भाकियू शीर्ष नेतृत्व ने 23 मइ को प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस ने जो कुछ किया वो निंदनीय है। किसानों की आवाज को दबाने नहीं दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन तैयार है तो किसान भी तैयार बैठा है। आज एसएसपी ने बहुत ही दोस्ताना माहौल के बीच वार्ता की और भरोसा दिया कि किसानों के मुद्दों पर सकारात्मक और संवेदनशील होकर पुलिस काम करेगी। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर फिलहाल 23 मई का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जमानत के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पाये शाहनवाज राणाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार का सख्त फरमान: दोबारा काटने वाले कुत्ते रहेंगे उम्रभर कैद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »