रोहाना टोल पर कब्जा कर फ्री कराया, अफसर पहुंचे

मुजफ्फरनगर। रोहाना टाल पर पिछले दिनों टोल कर्मियों और पत्रकारों के बीच हुए विवाद के बाद रविवार को पूर्व घोषणा के तहत सहारनपुर से आये पत्रकारों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने रोहाना खुर्द टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरना दिया और टोल को फ्री करा दिया। टोल पर कब्जे की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।

इसे भी पढ़ें:  द्वारिका सिटी में निर्माण पर रोक से नरक बना जीवन

बता दें कि पिछले दिना रोहाना टोल से गुजरने के दौरान टोल शुल्क को लेकर कुछ पत्रकारों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया था। यहां पर पत्रकारों के साथ टोल कर्मियों के द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार के कारण अनेक संगठनों ने भी रोष जताया था। रविवार को संयुक्त प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। जिसके तहत सहारनपुर के पत्रकारों के समर्थन में भाकियू तोमर और दूसरे संगठनों के नेताओं ने टोल प्लाजा रोहाना पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। पहले एक लाइन को कब्जाया गया और फिर सभी लाइनों को टोल फ्री कर दिया गया। किसान नेता मांगेराम त्यागी भी धरने पर पहुंचे और पत्रकारों के साथ अभद्रता पर रोष जताया तथा टोल कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ सिटी ब्योम बिन्दल भी मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों से वार्ता कर उनको समझाने का प्रयास किया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दुकान के विवाद में तनाव, पीड़ित ने दी पलायन की धमकी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, लूट का सामान बरामदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में बना महाराज अग्रसैन स्मारक तुड़वायेगी पालिकाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »