द्वारिका सिटी में निर्माण पर रोक से नरक बना जीवन

मुजफ्फरनगर। कभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजनाओं में शुमार द्वारिका सिटी आज सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद गहरे संकट में फंसी हुई है। निर्माण कार्यों पर अचानक लगी रोक के चलते न केवल प्लॉटधारक ही नहीं बल्कि वहां पर अपने सपनों का घर बनाकर मकानों में रह रहे सैकड़ों परिवार भी रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। टंकी निर्माण, खिड़की, दरवाजे और मकान की छोटी मोटी मरम्मत करने से भी पुलिस और प्रशासन के अफसर रोक रहे हैं। अधिकारी सतत निगरानी कर रहा है और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन उड़ाया जा रहा है। इससे परेशान लोग कभी डीएम की दर पर दस्तक देते हैं तो कभी एमडीए के अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाते हैं, लेकिन हर जगह से उनको निराशा ही मिल रही है, जिससे स्वप्निल कॉलोनी में शुमार द्वारिका सिटी में रहने वाले परिवारों का जीवन नरकीय बदहाली की तहर नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  3 जुलाई को नगर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

सुप्रीम कोर्ट ने गुंजन गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए द्वारिका सिटी में विवादित भूमि पर निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश जारी किया। इस आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने संपूर्ण द्वारिका क्षेत्र में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया और क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी भी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से सख़्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट की अवमानना माने जाने की स्थिति में लाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। यहां के लोग इसके बावजूद भी कुछ राहत पाने के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। गत दिवस वो जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिले और छोटी छोटी मरम्मत का कार्य भी बंद करा दिये जाने पर आपत्ति जताते हुए राहत की मांग की, इसके बाद गुरूवार को ये लोग एमडीए कार्यालय पहुंचे और उपाध्यक्ष कविता मीणा से बात करते हुए अपनी पीड़ा उनके सामने रखी। द्वारिका सिटी में पहले से रह रहे परिवारों का कहना है कि अब स्थिति सहनशक्ति से बाहर हो चुकी है। न तो वे अपने अधूरे मकानों की मरम्मत करवा पा रहे हैं और न ही जरूरी सुविधाएं कर पा रहे हैं। द्वारिका सिटी के निवासियां ने अपनी पीड़ा उठाते हुए कहा कि हम यहां बच्चों के साथ रह रहे हैं। न सुरक्षा है, न सुविधा। बरसात का मौसम है, छत टपक रही है लेकिन कुछ कर नहीं सकते। ये कैसा न्याय है?

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में मंत्री कपिल देव ने की सीएम योगी के साथ मुलाकात

एमडीए वीसी कविता मीणा ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं। यदि पीड़ित पक्ष को कोई राहत चाहिए तो वे स्वयं कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करें। उन्होंने किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया। बताया कि अब सभी की निगाहें 30 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। निवासियों को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट विवादित और गैर-विवादित क्षेत्रों के बीच स्पष्ट अंतर करेगा, जिससे कम से कम आम लोगों को राहत मिल सके। इस बीच द्वारिका सिटी एक ठहरे हुए निर्माण स्थल में तब्दील हो चुकी है, जहाँ न काम है, न समाधान। द्वारिका सिटी के डेवलपर श्री बाला जी द्वारिका कंसोर्सियम के अजय बंसल ने प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ तीन खसरा नंबरों पर विवाद की सुनवाई करते हुए निर्माण पर रोक लगाई है। बाकी इलाके में निर्माण की मनाही नहीं है, फिर भी प्रशासन ने पूरे द्वारिका क्षेत्र को ठप कर दिया है, जिससे न सिर्फ हमारे निवेशकों का नुकसान हो रहा है, बल्कि यहां रह रहे सैकड़ों परिवारों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। बंसल ने यह भी कहा कि कंपनी जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में पुनः अपील दाखिल करेगी ताकि स्पष्टता लाई जा सके और गैर-विवादित क्षेत्रों में निर्माण फिर से शुरू हो सके।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-कर्मचारियों का रिकाॅर्ड गायब, अयोग्यों को मिली पदोन्नतिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  3 जुलाई को नगर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौराजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »