अमिताभ ठाकुर ने की संजीव और संगीत के आरोपों की जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम तथा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान द्वारा एक दूसरे पर लगाए गए अत्यंत गंभीर आरोपों की तत्काल जाँच की मांग की है।

प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री, भारत सरकार के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पहले संगीत सोम ने एक प्रेस रिलीज निर्गत कर डा. संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार तथा आपराधिक दुष्कृत्यों के अत्यंत गंभीर आरोप लगाए, जिनमें बेनामी कारोबार करने, ऑस्ट्रेलिया व शुक्र ताल में बेनामी जमीन सहित हजारों करोड़ों की संपत्ति अर्जित किए जाने तथा हत्या के तीन मामलों में संदिग्ध भूमिका होने के आरोप शामिल हैं। इसके विपरीत संजीव बालियान के निकट संजीव सहरावत में एक वीडियो जारी कर संगीत सोम पर गोकशी का अवैध धंधा करने, हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार करने आदि द्वारा अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

अमिताभ ठाकुर ने इन्हें अत्यंत गंभीर आरोप बताते हुए भ्रष्टाचार के मामलों की सतर्कता विभाग से तथा आपराधिक दुष्कृत्यों की डीजीपी से जांच कराते हुए अविलंब कार्रवाई कराई जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि 30 दिनों में इसमें कार्रवाई नहीं होगी तो आजाद अधिकार सेना मामले को कोर्ट में ले जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  7 मई से जनगणना अभिया का शुभारंभः उमेश मिश्रा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा: यूपी के 28 लाख कर्मचारियों को DA-DR में 3% बढ़ोतरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव नहीं करेगी भाकियू, प्रकाश चौक पर देंगे ज्ञापन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव नहीं करेगी भाकियू, प्रकाश चौक पर देंगे ज्ञापनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »