MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटा

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले युवक ने दो बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए मारपीट और धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि बाइक सवार हमलावर नशे की हालत में थे और आते ही सिगरेट की मांग की, दुसरी दुकान होने के कारण सिगरेट लाने से कर्मचारी ने मना किया तो उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के गांव बागेश्वर बोहडी निवासी दीपक सिंह रावत पुत्र तेज सिंह ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रथेडी वाले चौराहे पर स्थित सुखदेव ढाबा पर कारीगर के रूप में काम करता है। दीपक रात का आरोप है कि 14 जून की देर रात अपाचे बाइक पर सवार दो युवक ढाबे पर आये। इन युवकों ने वहां आकर उससे सिगरेट लाकर देने के लिए कहा। सिगरेट की दुकान पर दुकानदार नहीं होने के कारण उसने युवकों से कहा कि थोड़ी देर रूक जाओ दुकानदार कहीं गया है।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का भ्रमण

आरोप है कि दोनों युवकों ने शराब का सेवन कर रखा था और वो ज्यादा गहरे नशे की हालत में थे। सिगरेट लाकर देने से इंकार करने पर बाइक सवार युवकों ने कारीगर दीपक रात के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। दीपक ने विरोध किया तो उस पर हमला करते हुए मारपीट कर दी। इसमें दीपक को चोट भी लगी। वहां मौजूद लोगों ने हमलावरों से होटल कर्मचारी दीपक को बचाया और पुलिस को सूचना दी। इस पर बाइक सवार हमलावर वहां से फरार हो गये। दीपक ने पुलिस को बताया कि हमलावरों की पहचान विशाल पुत्र रामभूल सिंह निवासी ग्राम पीपलशाह और विकास पुत्र नरेन्द्र त्यागी निवासी मौहल्ला सुभाषनगर थाना नई मंडी के रूप में हुई है। नई मंडी पुलिस ने होटल कर्मचारी की शिकायत पर बाइक सवार हमलावरों विशाल और विकास के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाबजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »