MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में बिन पानी और बिजली के बिलबिलाये लोग

मुजफ्फरनगर। इस साल गर्मी लोगों की पूरी तरह से अग्निपरीक्षा लेने का काम कर रही है। मानसून लगातार पीछा हटने से लोगों को मई के बाद जून की भीषण गर्मी में सूरज के ताप में झुलसने के लिए विवश होना पड़ रहा है। बारिश को इंतजार लम्बा होने के कारण लोग भयंकर और जानलेवा गर्मी के कारण परेशान हैं और इसका सीधा असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति के साथ ही जलापूर्ति भी प्रभावित होने के कारण बिना पानी और बिजली के गर्मी में लोग बिलबिला उठे हैं। पिछले तीन चार दिनों से तो शहरी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसका कारण अघोषित विद्युत कटौती को बताते हुए नगरपालिका परिषद् के जलकल विभाग के अधिकारी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि पालिका इस भयंकर गर्मी में जलापूर्ति को सुचारू रखने में विफल साबित हो रही है। ईद उल अजहा के मौके पर निर्बाध पानी की आपूर्ति के चेयरपर्सन के निर्देश और ईओ पालिका की व्यवस्था भी धरी रह गई और जलकल विभाग कंुभकर्णी नींद सोता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव वालों को मिला अपने घर का मालिकाना हक

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईद उल अजहा के मौके पर पूर्व में पालिका में विभागीय समीक्षा करते हुए तीन दिनों तक बिना शट डाउन के निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिये गये थे। इसके साथ ही ईओ पालिका डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने भी सफाई और जलापूर्ति के लिए सख्त निर्देश जारी किये थे, लेकिन तीन दिनों में ही पालिका का जलकल विभाग सबसे बुरे हालात पैदा करने वाला साबित हुआ है। तीन दिनों में शहर में अधिकांश हिस्से में पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बुधवार को भी शहर के मौहल्ला लद्दावाला, खालापार, रामपुरी, आनन्दपुरी, जनकपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड, मिमलाना रोड, रूड़की रोड आदि क्षेत्रों में सवेरे से ही पानी गायब रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगरपालिका के सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र काफी विकसित हो चुका है। पालिका में इस विस्तार के बाद 11 गांव की आबादी भी जुड़ी है और वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 55 वार्ड हैं। इनमें पेयजल आपूर्ति के लिए नगरपालिका परिषद् पर बड़ा भार है। एई जलकल सुनील कुमार ने बताया कि पालिका क्षेत्र में पूर्व से 70 नलकूपों के द्वारा पेयजल की आपूर्ति के लिए कार्य किया जा रहा है। इनमें से 66 नलकूपों का ओटोमाइजेशन हुआ है। चार नलकूप नई होने के कारण इनको ओटोमाइजेशन में अभी नहीं जोड़ा जा सका है। इसके साथ ही सीमा विस्तार के बाद 11 नलकूप और पालिका को हैंड ओवर हुए हैं। 66 नलकूपों में से 40 नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था पालिका द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में गंभीर बाधा उत्पन्न होने के कारण ही पेयजल आपूर्ति पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-संचारी रोग की रोकथाम को पालिका ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

पालिका के स्तर से प्रतिदिन नियमित शैडयूल पर नलकूपों का ओटोमेटिक संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती के कारण ही नलकूपों का संचालन शत प्रतिशत नहीं हो पाने के कारण कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि शहर की आवश्यकता से ज्यादा पानी नगरपालिका उपलब्ध करा रही है। भीषण गर्मी में भी निर्बाध आपूर्ति हो रही है, कहीं कुछ समस्या हो सकती है। जनरेटर भी निरंतर काम कर रहे हैं। शासनादेश के अनुसार एक व्यक्ति को 135 एलपीसीडी पानी की आवश्यकता तय है, लेकिन शहर में इससे कहीं ज्यादा मात्रा में एक व्यक्ति पानी खर्च कर रहा है। एई सुनील कुमार ने कहा कि पानी की पर्याप्त आपूर्ति पालिका के द्वारा की जा रही है। आपूर्ति में बिजली कटौती सबसे बड़ी बाधा बन रही है। फिर भी पालिका अपने अत्याधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए पानी की नियमित आपूर्ति करने का प्रयास कर रही है। कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन ज्यादा नीचे होने के कारण भी परेशानी उत्पन्न हो रही है। ऐसे में कई स्थानों पर नये छोटे नलकूप स्थापित कराने का काम शीघ्र ही शुरू किया जा रहा है। इससे शहर में आपूर्ति और भी अधिक सुदृढ़ होगी। 

इसे भी पढ़ें:  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव वालों को मिला अपने घर का मालिकाना हकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »