MUZAFFARNAGAR-गांव वालों को मिला अपने घर का मालिकाना हक

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाई गई स्वामित्व योजना के अन्तर्गत शनिवार को देशभर में गांवों में निवास कर रहे लोगों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया। मुजफ्फरनगर जनपद में भी गांव वालों को अपने घर का मालिकाना हक घरौनी के रूप में प्रदान किया गया। यह पहली बार है कि ग्रामीणों को घर के रूप में उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल पाया है।

शहर के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से स्वामित्व योजना के अन्तर्गत संपत्ति कार्ड के रूप में घरौनी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। यहां पहुंचने पर डीएम उमेश मिश्रा ने मंत्री अनिल कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिल्ली में आयोजित संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। यहां पर लाभार्थियों से भी संवाद किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में जनपद के ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले लोगों को उनके अपने घरों का मालिकाना अधिकार प्रदान करने के लिए संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार जनता का कल्याण करने के लिए काम कर रही है। अभी तक गांवों में अपने घरों का स्वामित्व पाने के लिए लोगों को लंबी जद्दोजहद से गुजरना पड़ता था। उनको यह अधिकार नहीं दिया गया था, जिस कारण उनको अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब स्वामित्व योजना के सहारे गांव वालों को भी अपने घर, अपनी संपत्ति का मालिकाना हक मिल रहा है। इससे गांवों में विकास के रास्ते खुलेंगे। लोगों में संपन्नता आयेगी और सरकार को भी राजस्व मिलेगा।

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत गांवों में ड्रोन सर्वे कर घर चिह्नित किए गए थे। इसके बाद घरों के मालिकाना हक के लिए घरौनी तैयार की गई। गांवों में घरों के मालिकाना हक का दस्तावेज न होने के कारण विवादों के निस्तारण में दिक्कत आती थी, अब ऐसा नहीं होगा। घरों पर बैंक से कर्ज लेने की सुविधा रहेगी। ग्राम पंचायतों को घरों पर कर निर्धारण का अधिकार रहेगा। इससे सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलां में घरों के मालिकाना हक के लिए जनपद की चारों तहसीलों में स्वामित्व योजना के तहत 1 लाख 75 हजार 930 संपत्ति कार्ड यानी घरौनियां तैयार की गई हैं। स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड के रूप में घरौनी वितरण का कार्य शनिवार को पूर्ण किया गया है। बताया कि स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशभर के लगभग 50,000 गांवों में 58 लाख संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम संजय सिंह, एसडीएम न्यायिक अपूर्वा यादव, आईएएस तहसीलदार सदर चलवराजू, डीपीआरओ धर्मेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार में फंसे भाजपा के दो पूर्व चेयरमैनों की होगी रिकवरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ अग्निकांडः मुजफ्फरनगर की लवप्रीत ने दिखाया गजब का साहसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बीएसए के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरनाः मांगेराम त्यागी बोले-हर काम का तय है रेट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता अभियान को नई धार: शहर में शुरू होगी गारबेज ई-रिक्शा सेवाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »