TRANSFER-एसएसपी अभिषेक ने दो दरोगाओं से छीना चौकियों का चार्ज

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की तबादला एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है। उनके द्वारा बीती देर रात 41 उप निरीक्षकों के तबादले करते हुए दो दरोगाओं से पुलिस चौकियों का चार्ज छीनकर उनको थानों में भेज दिया है। इसके साथ ही 27 पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं। पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे तीन दरोगाओं को लाइन से सीधे चौकियों में तैनात कर चार्ज दिया है। महिला थाने में तैनात दो उप निरीक्षकों को भी चौकी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि जिले में छह चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही एसएसपी ने विभिन्न थानों में कार्यरत 108 सिपाहियों का भी तबादला किया है।

एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा मंगलवार की देर रात 40 उप निरीक्षकों के तबादले कर हलचल मचा दी। उनके द्वारा थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी पर तैनात उप निरीक्षक ओमवीर सिंह और थाना मीरापुर की पुलिस चौकी सम्भलहेड़ा पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार से चार्ज छीनते हुए उनको थानों में भेज दिया है। जबकि पुलिस लाइन में प्रतीक्षरत उप निरीक्षक राहुल को चौकी प्रभारी ग्राम मंसूरपुर, दीपक कुमार को प्रभारी चौकी ढिंढावली तितावी ओर अजीत कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी भुम्मा मीरापुर बनाया गया है। महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को प्रभारी चौकी बड़सू रतनपुरी और उप निरीक्षक देवपाल को प्रभारी चौकी बरूकी भोपा बनाया गया है। एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है, इनमें उप निरीक्षक मोहित को प्रभारी चौकी जसोई तितावी से हटाकर प्रभारी रुड़की चुंगी, आनन्द कुमार को प्रभारी चौकी रुड़की चुंगी से प्रभारी चौकी सम्भलहेड़ा, संदीप कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा शाहपुर से प्रभारी चौकी हिन्डन चरथावल, रूपेश यादव को प्रभारी चौकी हिन्डन से प्रभारी चौकी बसधाड़ा शाहपुर, जयप्रकाश भास्कर को प्रभारी चौकी टीपीनगर नई मंडी से प्रभारी चौकी दूधली चरथावल और उप निरीक्षक धर्मेन्द्र श्यौरण को प्रभारी चौकी जौली भोपा से हटाते हुए प्रभारी चौकी जसोई बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 218 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों के आरोप

इसके अतिरिक्त एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा 27 पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं, इनमें से दो महिला थाने और तीन पुलिस लाइन से चार्ज पर लाये गये हैं। जबकि 21 दरोगाओं को थानों और एक उप निरीक्षक को विशेष सैल से पुलिस चौकी पर इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा एसएसआई तितावी मांगेराम कर्दम को प्रभारी चौकी स्टेडियम, नई मंडी से नेमपाल सिंह को प्रभारी चौकी सिखेड़ा नहर पुल, भोपा से तेजवीर सिंह को प्रभारी चौकी फुगाना, छपार से बालकृष्ण को प्रभारी चौकी सावटू भौराकला, जानसठ से धर्मवीर कर्दम को प्रभारी चौकी सलारपुर जानसठ, रतनपुरी से मोहित कुमार को प्रभारी चौकी अम्बा विहार खालापार, तितावी से मोहित को प्रभारी चौकी टीपीनगर मंडी, चरथावल से गजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी अलावलपुर चरथावल, पुरकाजी से राजकुमार बालियान को प्रभारी चौकी एटूजेड मंडी, जानसठ से दीपक कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा, खालापार से रविन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी लाड़पुर खतौली, मंसूरपुर से अशोक कुमार को प्रभारी चौकी खुड्डा छपार, छपार से नवीन गौतम को प्रभारी चौकी धमात पुरकाजी, रामराज से देवकी नंदन को प्रभारी चौकी हुसैनपुर रामराज, ककरौली से शिवराज तोमर को प्रभारी चौकी दरियापुर ककरौली, फुगाना से शैलेन्द्र गौड को प्रभारी चौकी सराय फुगाना, कांवड़ सैल से कौशल गुप्ता को प्रभारी चौकी उकावली बुढ़ाना, नई मंडी से ओमपाल सिंह को प्रभारी चौकी जौली भोपा, बुढ़ाना से संदीप कुमार को प्रभारी चौकी नगला रियावली रतनपुरी, रतनपुरी से कालीचरन को प्रभारी चौकी सठेडी, तितावी से अजय पाल को प्रभारी चौकी जागाहेडी टोल प्लाजा, मंसूरपुर से राजकुमार नादर को प्रभारी चौकी डूंगर फुगाना बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से उप निरीक्षक आसिफ खान को पुलिस लाइन से थाना नई मंडी, मंसूरपुर से लोकेन्द्र पाल को खालापार, भोपा से जय सिंह भाटी को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, फुगाना से सुनील कुमार को भोपा, भोपा से तेजवीर सिंह को फुगाना और पुलिस लाइन से उधम सिंह को थाना शाहपुर में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसएसपी ने विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों और सेवाओं में तैनात 108 हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और कम्प्यूटर ऑपरेटर सिपाहियों का भी तबादला किया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सैफई जैसा सपा का परिवारवादः संजीव बालियान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिल्वर टोन ने आरपीएल को 7 विकेट से हराकर दर्ज की तीसरी जीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गोल मार्किट में अवैध कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, ईओ ने बुलाई मीटिंगजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »