MUZAFFARNAGAR-सपा और बसपा ने दलितों के हक में उठाई आवाज

मुजफ्फरनगर। एससी और एसटी वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था में कोटा में कोटा देने के साथ ही दलितों की क्रीमीलेयर तय करते हुए उनको आरक्षण के लाभ से बाहर करने के लिए आये फैसले के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना पूरा पूरा समर्थन देते हुए शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से हाथों में पार्टी का झंड़ा तथा तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि सपा आरक्षण में आर्थिक स्तर से वर्गीकरण व्यवस्था को लागू करने के विरोध में है। मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की निंदा करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संविधान और उससे मिले अधिकारों से छेड़छाड़ कर रही है। यह भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की मंशा के खिलाफ है। यदि यह खिलवाड़ बंद नहीं किया गया तो आम जनमानस ऐसे फैसलों के विरोध में सड़क पर होगा। इस दौरान मुख्य रूप से सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, साजिद हसन, शमशेर मलिक, विनीत त्यागी, गौरव जैन, वसीम राना, पवन पाल, सतवीर त्यागी, उमेश चन्द शर्मा, आस मौहम्मद, सलीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी भारत बंद के समर्थन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में झंडे और बैनर लेकर सड़कों पर नजर आये। महावीर चौक स्थित कार्यालय से जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए महावीर चौक, प्रकाश चौक और कचहरी गेट पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर पहुंचे। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत यह जुलूस कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर गया और यहां नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि शीर्ष अदालत का निर्णय स्वीकार्य नहीं है। यह एससी और एसटी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इसको सरकार निष्प्रभावी कराने का काम करें। दलित वर्ग के हितों से कोई भी असंवैधानिक निर्णय पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। बसपा पूरी तरह से समाज के हितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष को तैयार है। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि के अलावा जिला प्रभारी सतप्रकाश, पुष्पांकर पाल, जीत सिंह बौ(, सुशील शर्मा, प्रशांत गौतम, श्रीपाल पाल, कुलदीप प्रधान, जगपाल सैनी, आजाद मावी, उदयवीर सिंह, सुनील कुमार, टिंकू तिसंग, गुडिया सैनी, बबली मैनवाल, रविन्द्र गौतम, इरशाद त्यागी, बिमला देवी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिकायत के बाद आधी रात रैन बसेरे पहुंची ईओ डॉ. प्रज्ञा, परखी व्यवस्थाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणाजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »