BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति व जनजाति के निर्धारित आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद के आह्वान के तहत बुधवार को पूरे जिले में हाई अलर्ट रहा। इस दौरान सुबह से ही बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, चमार महासंघ सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम दफ्तर का घेराव किया और दलितों का निर्धारित कोटा काटने को लेकर कड़ा आक्रोश प्रदर्शित करते हुए इसे वापस लिये जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गये। भारत बंद के आह्नान का वैसे को कोई खास असर जिले में नजर नहीं आया, लेकिन दलित संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर गांव गांव तक सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स पूरी तरह से एक्टिव मोड पर रहा। शहर के शिव चौक और महावीर चौक के साथ ही सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस अफसरों की फोर्स के सज्ञथ डयूटी लगाई गई थी। जिले में समाजवादी पार्टी ने भी बंद को समर्थन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति की क्रीमिलेयर को आरक्षण से बाहर करने और इस वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण कोटे में कोटा तय करने के फैसले को निष्प्रभावी किये जाने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्नान पर देशव्यापी प्रदर्शन के चलते बुधवार को जिले में भी भारी हंगामा नजर आया। शहर से लेकर गांव देहात तक प्रदर्शन किये गये। आरक्षण के इस मामले पर अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में भारी आक्रोश नजर आया। बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन एकता संघर्ष समिति, चमार महासंघ सहित अन्य दलित वर्गीय संगठनों के लोगों ने अलग अलग प्रदर्शन करते हुए इस फैसले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और इसे वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही सपा सहित विभिन्न संगठनों ने भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

इसी के चलते बुधवार को सवेरे से ही भीम आर्मी और आजादी समाज पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर दलित समाज के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर का घेराव करते हुए वहां धरना शुरू कर दिया। बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि जिलेभर में भारत बंद का कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। शहर में अधिकांश बाजारों में दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर लोगों का आवागमन भी जारी रहा। रोडवेज से लेकर प्राइवेट बसें दौड़ती रहीं। राहगीरों को सफर करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बंद और प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हैं।

हालांकि कलेक्ट्रेट, एसएसपी कार्यालय, शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती रही। पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहा। खुद सीओ सिटी एसएसपी व्योम बिन्दल सिविल लाइन प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के साथ भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड लेकर महावीर चौक पर तैनात रहे तो शिव चौक पर भी पुलिस फोर्स को एक्टिव किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान एससी वर्ग की क्रीमीलेयर को आरक्षण के दायर से बाहर करने और कोटा काटने को लेकर रोष जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन के बाद बसपा, सपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, चमार महासंघ, बहुजन एकता संघर्ष समिति सहित अन्य एससी-एसटी संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा और आरक्षण की चली आर रही पूर्व व्यवस्था में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं करने की मांग करते हुए कहा गया कि इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। ज्ञापन के बाद सभी अपने अपने रास्ते रवाना हो गये। प्रदर्शन शांतिपूर्वक निपटने के बाद पुलिस प्रशासन के अफसरों ने भी राहत की सांस ली। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी जिला संयोजक रजत निठारिया, आसपा जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी मंडल महासचिव जगदीश पाल, कपिल मलीरा, जयंत गौतम, संजीव जौला, मोनीश अहमद, जोनी, अमित गौतम, अखिल भारतीय चमार महासंघ के सुरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, सन्तराम गौतम, ब्रह्मपाल, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 218 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों के आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह की हत्या: 9 दिन बाद भी मोबाइल फोन पुलिस की पकड़ से बाहर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में फर्जी बैनामा, 15 लाख की ठगी का खुलासाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »