चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया मेधावियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उनके द्वारा जहां मेधावी छात्रों के अलंकरण समारोह में उपस्थित रहकर उनको शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सम्मानित किया तो वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं की कला प्रतिभा को देखकर उन्होंने उनका उत्साहवर्धन भी किया।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा बुधवार को मधुर मिलन बैंकट हाल में वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर शिक्षाविदों एव मेधावी छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा ही वो मार्ग है, जिस पर ईमानदारी से चलते हुए आप सभी अपने समाज और राष्ट्र को उत्थान के शिखर तक ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी असफलता से निराश होने के बजाये उन कमियों को दूर कर दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डा. ब्रजभूषण वर्मा, प्रदीप पुंडीर, अशोक त्यागी, अमरपाल सिंह, जहीर अहमद, सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग और संगठन के पदाधिकारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई


दूसरी ओर न्यू मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला में भारत विकास परिषद द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का विद्यालय की प्रधानाचार्या ने पटका पहनाकर स्वागत किया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपनी कला प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य रूप से कीमती लाल जैन, बीके सूर्यवंशी, प्रणिता गोयल, गोपाल कंसल व भारत विकास परिषद से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चन्द्रशेखर के प्रत्याशी जाहिद ने मीरापुर से ठोंकी दावेदारी, जयंत का इंतजारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधिजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »