सभासद की शिकायत पर प्रशासन ने गठित की जांच समिति

मुजफ्फरनगर। भाजपा सभासद राजीव शर्मा द्वारा नगरपालिका परिषद् में फर्जी एफडीआर, ईओ को दी गई गाड़ी सहित नौ बिन्दुओं पर की गई शिकायत को लेकर सहारनपुर के आयुक्त के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने जांच समिति का गठन कर दिया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जांच सौंपकर एडीएम प्रशासन ने एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।

भाजपा नेता और वार्ड 25 के सभासद राजीव शर्मा ने 26 जुलाई को सहारनपुर मंडल के आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद को पालिका से सम्बंधित नौ बिन्दुओं पर शिकायत करते हुए जांच कराये जाने की मांग की थी। सभासद ने आरोप लगाया था कि पालिका में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भ्रमित करते हुए गलत कार्य कर उनको फंसाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने पालिका के कुछ कर्मचारियों पर वित्तीय अनियमितता करने के भी आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की थी। सभासद की शिकायत पर मंडलायुक्त द्वारा 29 जुलाई को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिये थे कि सभासद के द्वारा शिकायत पत्र में उठाये गये बिन्दुओं और तथ्यों पर गहनता के साथ निष्पक्ष जांच कराकर विधिक कार्यवाही उपरांत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में फर्जी 'दूतावास' का भंडाफोड़: STF ने नकली एंबेसडर को दबोचा, लग्जरी गाड़ियां, मोहरें और लाखों की नकदी बरामद

मंडलायुक्त के निर्देश पर अब जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में निकाय प्रभारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि भाजपा सभासद राजीव शर्मा के शिकायती पत्र में दिये गये तथ्यों की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में एसडीएम सदर निकिता शर्मा को जांच सौंपी गई है। उनके साथ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच टीम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वो इस मामले में गहनतापूर्वक कार्य करते हुए अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ जांच करते हुए अपनी जांच आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध करायें। एडीएम प्रशासन ने पालिका की अधिशासी अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि वो अपने स्तर से प्रकरण से सम्बंधित सभी अभिलेख जांच समिति को उपलब्ध कराते हुए सहयोग प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10 करोड़ की स्मैक के साथ चार शातिर तस्कर गिरफ्तार

सभासद ने शपथ पत्र के साथ की अपनी शिकायत में उठाये हैं ये नौ प्रकरण

मुजफ्फरनगर। वार्ड 25 के सभासद भाजपा नेता राजीव शर्मा ने मंडलायुक्त सहारनपुर को 26 जुलाई को शपथ पत्र के साथ नौ बिन्दुओं पर शिकायत की है। उनका सबसे बड़ा आरोप है कि पालिका के कुछ अधिकारी और कर्मचारी आपसी साठगांठ और मिलीभगत के चलते वित्तीय अनियमितता करते हुए निर्वाचित अध्यक्ष को फंसाने की साजिश कर रहे हैं। सभासद ने पालिका ईओ को 25 हजार रुपये प्रतिमाह के खर्च पर दी गई गाड़ी, सेवा पुस्तिका कुछ कर्मियों द्वारा अपने पास रखने, चेयरपर्सन को फंसाने के लिए एई निर्माण व निर्माण लिपिकों के द्वारा फर्जी एफडीआर लगाये जाने, पूर्व में खरीदे गये स्टिल, वीडियो और बॉडी वॉर्न कैमरे गायब होने, शिकायत करने के बाद कर्मचारियों द्वारा मीटिंग कर कामबंद हड़ताल करने की साजिश रचने, राजवीर सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा उनके व सभासद मनोज वर्मा के नाम से की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच कराये जाने, पूर्व ईओ हेमराज सिंह और एई निर्माण अखंड प्रताप द्वारा लेगेसी वेस्ट के निस्तारण में वित्तीय अनियमितता बरतने की जांच कराये जाने की मांग की गयी है। 

इसे भी पढ़ें:  फुट पेट्रोलिंग से सुधारेंगे जिले का स्वास्थ्यः संजय वर्मा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण ने 21 साल बाद छोड़ा पालिका आवास से कब्जाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस-प्रशासन ने निष्पक्ष रहकर विश्वास जीताः हरेन्द्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लाशों का ढेर दिखाकर मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की आतंकी साजिशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »