सिपाही अनुज ने घर पर की वीडियो कॉल और फिर कनपटी पर मार ली गोली…

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी अनुज राठी सिपाही के पद पर ग्रेटर नोएडा में तैनात थे, अनुज ने पारिवारिक विवाद के तनाव में अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में अनुज की मौत से कोहराम मचा गया है। अनुज पांच साल पहले ही यूपी पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुआ था।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकुर राठी ने शनिवार की देर रात को अपने सरकारी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम सरकारी क्वार्टर में उठाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने गंभीर पारिवारिक समस्याओं से जूझते हुए यह कदम उठाया। मृतक कांस्टेबल अंकुर राठी पुत्र जयवीर राठी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर का रहने वाला था और मार्च 2018 में शादी हुई थी। मृतक कांस्टेबल के 1 चार माह की छोटी बच्ची है। मिली जानकारी अंकुर राठी ने शनिवार रात अपने घर पर वीडियो कॉल की थी और सभी घर वालों से भी बातचीत की थी, जिसके बाद उसने है खौफनाक कदम उठाया।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय अंकुर राठी अपने निजी जीवन में लम्बे समय से पारिवारिक विावदों और इसके कारण उपजे तनाव से परेशान चल रहा था। घटना के समय वो अपने क्वार्टर पर अकेला था, अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही अनुज राठी को गंगभीर अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सिपाही को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन इसी बीच सिपाही की मौत हो गई। पुलिस महकमे में घटना को लेकर शोक का वातावरण है। बताया कि पिछले कुछ महीनों से उसके परिवार में कुछ ज्यादा विवाद चल रहा था, जिस कारण अनुज मानसिक रूप से बेहद परेशान था। घटना की सूचना परिवार को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। शाम के समय ग्रेटर नोएडा पहुंचे परिजनों को पुलिस लाइन में सिपाही की विदाई के बाद शव सौंप दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, पति और परिवार पर प्रताड़ना का आरोप; सुसाइड से पहले बनाए दो वीडियो

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर कांवड़ देखने गई युवती को कार ने मारी टक्कर, मौतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »