MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से अब कूड़े से भी कमाई करने का फुल पु्रफ प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े-करकट की छंटनी कराने के बाद शेष बचे कूड़े का निस्तारण होगा और उससे निकलने वाली उपयोगी चीजों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित की जायेगी। इसके लिए नगरपालिका जल्द ही अपने एमआरएफ सेंटर को सोलिड वेस्ट ट्रांसफर सेंटर के रूप में विकसित करने जा रही है। इसको ठेके पर संचालित कराया जायेगा और कूड़े से होने वाली कमाई में से आधी रकम ठेकेदार फर्म पालिका को अदा करने का काम करेगी।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर को कूड़ा और गन्दगी से निजात दिलाने के लिए बड़ी योजना के साथ काम किया जा रहा है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फेसिलिटी प्रा. लि. के साथ करार करते हुए कूड़ा निस्तारण का कार्य कराया जा रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि शहर में गन्दगी का साम्राज्य स्थापित करने वाले कई बड़े कूड़ा डलावघरों की समस्या से जनता को निजात मिली और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था में सुधार हुआ। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शहर के सभी कूड़ा डलावघरों को बंद कराने की योजना पर भी काम कर रही हैं। अभी तक करीब 13 कूड़ा डलावघर बंद कराये जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  मां के साथ 40 लाख की ठगी: दो बेटों के खिलाफ कराई एफआईआर

इसी कड़ी के दूसरे चरण में अब कूड़े से कमाई करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। नगर पालिका परिषद् के द्वारा रुड़की चुंगी के पास अपना एमआरएफ सेंटर बनवाया गया है। इसका जल्द से जल्द चालू कराये जाने की कवायद है। इसमें भवन निर्माण के उपरांत अब मशीनरी स्थापित कराने की कार्यवाही चल रही है। इसके लिए टैण्डर हो गया था, इसमें 16 लाख 97 हजार 600 रुपये की लागत से चार मशीनें स्थापित करने के लिए ठेकेदार फर्म ने काम भी शुरू कर दिया है। करीब एक माह में इन मशीनों की स्थापना के साथ ही इनकी रनिंग का कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। इसके बाद एमआरएफ सेंटर को ठेके पर देकर सोलिड वेस्ट सेग्रीकेशन का कार्य प्रारम्भ होगा। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि हम शहर से निकलने वाले कूड़े को अब पालिका की आय बढ़ाने का स्रोत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसमें एमआरएफ सेंटर को ठेके पर देकर यहां सोलिड वेस्ट सेग्रीकेशन कार्य कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने के साथ ही इससे निकलने वाली उपयोगी चीजों को बेचा जायेगा। यह योजना सही साबित हुई तो आने वाले दिनों में शहर में कूड़ा और गन्दगी नजर नहीं आयेगी। इसका उचित निस्तारण होने के साथ ही कूड़े से पालिका की आय में भी इजाफा होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्ट

पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि एमआरएफ सेंटर बनाने का उद्देश्य ही यही है कि घरों और अन्य स्रोतों से निकलने वाले कूड़े का पृथ्कीकरण करते हुए सोलिड वेस्ट को डम्पिंग ग्राउंड में निस्तारित किया जाये। इसके लिए हम जल्द ही अपना पहला एमआरएफ सेंटर संचालित करने के लिए तैयार हैं। ठेकेदार फर्म द्वारा सेंटर पर मशीनों को लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद एमआरएफ सेंटर को ठेके पर दिया जायेगा। ठेकेदार फर्म के साथ पालिका एक एग्रीमेंट करेगी, जिसके अनुसार शहर से निकलने वाला सारा कूड़ा सेंटर पर पहुंचाया जायेगा और वहां मशीनों तथा मैन पॉवर के सहारे वेस्ट का सेग्रीकेशन कराते हुए अलग अलग किया जायेगा। इसमें ठेकेदार फर्म कूड़े से होने वाली कमाई का आधा अपने लाभ के रूप में रखेगी और आधा पालिका को अदा करने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शहर के तमाम कूड़ा डलावघर बंद कराये जाने की योजना पर भी हम चेयरपर्सन के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---जागाहेडी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा

अभी पालिका के साथ अनुबंध के आधार पर कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह का कहना है कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र से करीब 250 टन प्रतिदिन कूड़ा निकल रहा है। यह कूड़ा छोटी गाड़ियों के माध्यम से कंपनी के मखियाली कूड़ा ट्रांसफर सेंटर तक पहुंचाया जाता है, जहां से रात्रि के समय डम्फर और कॉम्पेक्टर के माध्यम से कूड़ा डम्पिंग ग्राउंड किदवईनगर ले जाकर डम्प किया जा रहा है। कंपनी के सेकेण्ड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह का कहना है कि करीब 250 टन कूड़ा प्रतिदिन निस्तारित करने के लिए कंपनी के द्वारा 31 डम्पर और सात कॉम्पेक्टर लगाये गये हैं। अभी कूड़ा डलावघर बंद करने में सफाई कर्मियों की ओर से सहयोग नहीं मिलने के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गजबः आधार कार्ड दिखाओ… फिर गांव में आओराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस पर सवालः लिपिक की मौत के बाद एफआईआर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मां के साथ 40 लाख की ठगी: दो बेटों के खिलाफ कराई एफआईआरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »