चन्द्रशेखर के प्रत्याशी जाहिद ने मीरापुर से ठोंकी दावेदारी, जयंत का इंतजार

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा-रालोद गठबंधन से प्रत्याशी का इंतजार लम्बा होने के बीच ही नामांकन प्रक्रिया में अब तेजी आने लगी है। चौथे दिन सांसद चन्द्रशेखर आजाद के प्रत्याशी जाहिद हुसैन सहित चार दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र आरओ के समक्ष प्रस्तुत करते हुए दावेदारी ठोंक दी है। इसके साथ ही इस सीट पर पांच दावेदार सामने आ चुके हैं। जबकि अभी आसपा को छोड़कर मुख्य दलों से कोई प्रत्याशी दावा पेश नहीं कर पाया है। आज भी चुनाव लड़ने के इच्छुक 15 लोगों ने कचहरी पहुंचकर नामांकन पत्र प्राप्त किया। इसी बीच एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा यादव द्वारा फोर्स के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त का परखा। माना जा रहा है कि 24 और 25 अक्टूबर को ही मुख्य दलों के प्रत्याशियों के साथ ही छोटे दलों और निर्दल दावेदारों की फौज नामांकन करने जुटेगी, इसको लेकर प्रशासन ने मजबूत किलेबंदी की है।

मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान प्रस्तावित है। 25 अक्टूबर तक इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का समय है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन चार प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दावेदारी जताई गई। इनमें आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन, बहुजन मुक्ति मोर्चा से वकार अजहर के साथ ही निर्दल प्रत्याशी राजबल सिंह राणा और रजनीश कुमार ने नामांकन स्थल पर पहुंचकर रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के समक्ष अपने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। आरओ ने बताया कि मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करते हुए मीरापुर उपचुनाव में दावेदारी जताई है। इसके साथ ही सोमवार को मजलूम समाज पार्टी से लियाकत अली निवासी मेरठ ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अभी तक पांच प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके साथ ही मंगलवार को 15 लोगों ने नामांकन पत्र आरओ से प्राप्त किये हैं। अभी तक कुल 68 नामांकन पत्र आरओ से प्राप्त किये जा चुके हैं। अभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पाये हैं। 24 और 25 अक्टूबर को ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल करने की संभावना है।

वहीं मीरापुर उपचुनाव में राजग गठबंधन में दावा पेश करने वाले सांसद जयंत चौधरी के रालोद से अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। मंगलवार को भी जयंत चौधरी दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशी चयन को लेकर कई दौर की वार्ता में गहन मंथन कर चुके। माना जा रहा है कि बुधवार को ही रालोद की ओर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से चेहरा दिये जाने को लेकर ही रालोद में प्रत्याशी को लेकर विवाद उठा है। जयंत पर चेहरा हमारा निशान तुम्हारा का दबाव होने की बात कही जा रही है, जिसका पार्टी नेता पूरा विरोध कर रहे हैं। वहीं इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि मीरापुर में भाजपा-रालोद गठबंधन की ओर से प्रत्याशी तय किया जा चुका है, यहां पर रालोद का हैण्डपम्प गठबंधन का प्रत्याशी है और चेहरा योगी व जयंत हैं। इसी आधार पर दोनों दलों के कार्यकर्ता मीरापुर का सियासी अखाड़ा जीतने के लिए मैदान में उतरकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौ में से एक मीरापुर सीट गठबंधन में रालोद के खाते में गई है। उनको ही यहां पर अपना प्रत्याशी तय करने का अधिकारी गठबंधन में मिला है। निशान रालोद का है तो प्रत्याशी भी रालोद कार्यकर्ताओं में से ही जनता के बीच आयेगा। उन्होंने कहा कि बुधवार तक रालोद की ओर से एनडीए गठबंधन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा। संभवतः 24 सितम्बर को भाजपा और रालोद कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे। वहीं सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा, बसपा प्रत्याशी शाहनजर ककरौली और एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राणा भी गुरूवार को ही अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-रालोद में वेट एण्ड वॉच, जयंत ने देर रात तक किया होल्डराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-सुम्बूल की जीत के लिए गांव-गांव जा रहे बच्ची

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »