ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

मुजफ्फरनगर। लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी और ठग तरह-तरह का जाल बिछाने का काम कर रहे हैं। अब भीषण गर्मी में बिल अपडेट नहीं होने के कारण विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी भरे मैसेज भेजकर लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे कुछ मैसेज आने की शिकायत जब विद्युत विभाग को मिली तो जांच पड़ताल में इनको पूरी तरह से फर्जी पाया गया। इसके साथ ही विद्युत विभाग के एक्सईएन ने उपभोक्ताओं को ऐसे फर्जी मैसेज को अनदेखा करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आधार से जुड़ी परेशानी का समाधान अब होगा आसान

विद्युत वितरण निगम खण्ड प्रथम टाउनहाल के एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि उनको शिकायत मिली है कि कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर उनका विद्युत बिल अपडेट नहीं होने के कारण बकायादार बताते हुए विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी भरे मैसेज भेज रहे हैं। इसके साथ ही इन संदेशों में एक मोबाइल नम्बर भी दिया जा रहा है, जिस पर बात करने के लिए दिशा निर्देश दिये गये हैं। ऐसे ही एक मैसेज के बारे में उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता को मोबाइल फोन नम्बर 8637817714 एक विद्युत अधिकारी का बताते हुए कहा गया है कि उनको पिछले माह का विद्युत बिल अपडेट नहीं हुआ है, जिस कारण रात साढ़े नौ बजे उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जायेगा। परेशानी से बचने के लिए उक्त नम्बर पर अधिकारी से बात करने के लिए कहा गया है। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि ऐसे सभी मैसेज झूठे व गलत हैं, क्योंकि विद्युत विभाग इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजता है। उन्होंने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन नहीं करने और धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अस्पताल पर कूड़ा डाला तो पालिका काटेगी चालान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  RLD आई रे-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के जुलूस में गूंजा जयंत का गीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जयंत फोन कर बोले, अनिल लखनऊ पहुंचो, मैं आपको जिम्मेदारी दे रहा हूं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की लापरवाही-डीसीएम चोरी के मामले में 16 महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »