मीरापुर उपचुनाव-रालोद में वेट एण्ड वॉच, जयंत ने देर रात तक किया होल्ड

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में अब दावेदारी पेश करने के लिए लगभग 24 घंटे का समय ही शेष बचा है। ऐसे में इस सीट पर सभी की निगाह भाजपा-रालोद की ओर से प्रत्याशी उतारने के लिए रालोद मुखिया जयंत चौधरी के फैसले पर टिक गई है। उम्मीद थी कि गुरूवार की सुबह तक मीरापुर उपचुनाव के लिए जयंत गठबंधन प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर देंगे, लेकिन अब जयंत की ओर से प्रत्याशी की घोषणा को देर रात तक होल्ड कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली में वो पार्टी नेताओं के साथ अंतिम निर्णय के लिए गहन मंथन में जुटे हुए हैं। सभी प्रमुख दावेदारों को जयंत ने तैयारी करने का इशारा कर दिया है और वो जुट भी चुके हैं, लेकिन यह लाटरी किसके नाम खुलेगी अभी इसे लिए वेट एण्ड वॉच की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

साल 2022 के चुनाव में मीरापुर विधानसभा सीट से रालोद ने सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और सपा से आये चेहरे चंदन सिंह चौहान को जयंत चौधरी ने टिकट देकर मैदान में उतारा था। चंदन ने सपा-रालोद के वोट बैंक के सहारे यहां पर एक मजबूत जीत हासिल की। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ही जयंत चौधरी ने भाजपा से हाथ मिलाया और रालोद राजग गठबंधन का एक घटक दल बन गया। इसमें बिजनौर सीट रालोद के हिस्से में आये तो चंदन सिंह चौहान को जयंत ने टिकट दिया और वो चुनाव जीत गये। उनके इस्तीफे के बाद मीरापुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जिसमें अब नामांकन के लिए एक दिन शेष रह गया है और यहां 13 नवम्बर को चुनाव सम्पन्न कराये जाने हैं।

इसे भी पढ़ें:  वन नेशन वन एमएसपी नीति लागू करें सरकारः धर्मेंद्र मलिक

मीरापुर सीट पर सपा, बसपा, एआईएमआईएम और आसपा ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। इन चारों दलों ने मुस्लिम पर दांव खेला है। वहीं भाजपा और रालोद में प्रत्याशी के चयन को लेकर चली खींचतान में राजग गठबंधन का टिकट मंथन और चिंतन के भंवर में फंसकर रह गया। उम्मीद थी कि गुरूवार की सुबह ही रालोद की ओर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा, लेकिन अभी तक ये मामला वेट एण्ड वॉच की स्थिति में ही है, जबकि भाजपा ने चुनाव वाली नौ में से सात विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। मीरापुर सीट ही रालोद के हिस्से में दी गई है। रालोद के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशी के नाम के अंतिम निर्णय को लेकर दिल्ली में जयंत चौधरी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुजफ्फरनगर इकाई के जिम्मेदारों के साथ अंतिम दौर की वार्ता की जा रही है। इसमें अभी देर रात तक घोषणा को सांसद जयंत चौधरी ने होल्ड किया है। संभावना यही है कि रालोद अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान 25 अक्टूबर की सुबह ही करेगा, लेकिन देर रात भी नाम का ऐलान किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में घुसे ‘विभीषण’ से परेशान हुए कर्मचारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »