यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा जारी माह की स्वास्थ्य रैंकिंग डैशबोर्ड में जनपद मुज़फ़्फ़रनगर ने एक बार फिर राज्य के 75 जिलों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब जनपद ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपलब्धि के पीछे जनपद स्तरीय स्वास्थ्य टीम का समर्पण, प्रशासन का मार्गदर्शन तथा जन-सहभागिता मुख्य कारण रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद का समग्र कंपोज़िट स्कोर 0.73 रहा है। जिसके आधार पर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर अपना दबदबा बनाये रखने में सफल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  जात-पात देश की गुलामी का कारण रहा: सीएम योगी 

सीएमओ ने बताया कि एचआईवी जांच में 100 प्रतिशत प्रदर्शन कर जनपद को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों का पूर्ण टीकाकरण श्रेणी में भी 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की गई। नवजातों को होम विजिट में अधिकांश ब्लॉकों का प्रदर्शन 100 प्रतिशत रहा। 4 या अधिक एएनसी और एचबी जांचें समय पर कराई गईं। बताया कि पुरकाज़ी, मुज़फ़्फ़रनगर (ग्रामीण) व बघरा जैसे ब्लॉकों ने समग्र स्कोर में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि पुरकाज़ी ब्लॉक ने परिवार नियोजन में स्थायी विधि अपनाने में 330 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, वहीं बघरा ब्लॉक की रैंक में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। हालांकि, कुछ ब्लॉकों जैसे खतौली व मुज़फ़्फ़रनगर (शहरी) में और सुधार की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

सीएमओ ने कहा कि हमारी टीम के अथक प्रयासों और सामूहिक भागीदारी से यह संभव हो पाया है। आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सीएचसी-पीएचसी स्टाफ , डीपीएमयू यूनिटऔर जिला स्तर की निगरानी इकाई ने धरातल पर कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ जनपद की दिशा में हमारी यात्रा निरंतर जारी है। अगली बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए हम और भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  विवादों में घिरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही पालिका से हटाए

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विवादों में घिरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही पालिका से हटाएराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ईदुल अजहा पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवालजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »