जिन्दगी की जंग हार गया भाजपा नेता जयदेव बालियान का पुत्र उज्जवल

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयदेव बालियान का छोटा पुत्र उज्जवल आखिरकार हादसे में घायल होने के बाद जिन्दगी की जंग हार गया। भाजपा नेता के पुत्र के निधन का समाचार आने के साथ ही जनपद में शोक का वातावरण बन गया था। उज्जवल घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने किया शनिदेव का गुणगान, मांगी मन्नतें

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयदेव बालियान का छोटा पुत्र उज्जवल बालियान दो दिन पूर्व अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उज्जवल जब बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव हरसौली के समीप पहुंचा तो उसका एक्सीडेंट हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उज्जवल को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रैफर कर दिया था। परिजनों ने उसको मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां पर दो दिनों से उसका उपचार चल रहा था। बीते दिन प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर भाजपा नेता जयदेव बालियान से मुलाकात की और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ चर्चा करते हुए उज्जवल के उपचार के लिए कहा था। बताया गया है कि गुरूवार को उपचार के दौरान ही उज्जवल का निधन हो गया। यह दुखद समाचार मिलने पर जिले में भाजपाईयों के बीच शोक का वातावरण बन गया। शाम के समय उज्जवल बालियान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर-ट्राली में भरी खोई में छिपाकर ले जाये जा रहे थे दो सगे भाइयों के शव, परिजनों ने पकड़ा हाईवे किया जाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गेहूं खरीद में मुजफ्फरनगर पिछड़ा, शामली-सहारनपुर आगेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गेहूं खरीद में मुजफ्फरनगर पिछड़ा, शामली-सहारनपुर आगे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बनेजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »