कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर अलग-अलग रूट तय किए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक जाम से बचाने और व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक प्लान का पालन करना जरूरी होगा।

दिल्ली-NCR, हरिद्वार और देहरादून की ओर से आने वालों के लिए व्यवस्था

देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली-NCR और मुरादाबाद की ओर से रामनगर व कालाढूंगी होते हुए कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा, लामाचौड़, आरटीओ रोड तिराहा, पंचायतघर तिराहा, शीतल होटल, बरेली रोड तीनपानी तिराहा होते हुए गौलापार-काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। इन वाहनों को रेलवे स्टेशन काठगोदाम और नगर निगम काठगोदाम में पार्क कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में कुदरत का कहर: किन्नौर में बादल फटने से तबाही, कैलाश यात्रा रोकी गई, 413 श्रद्धालु रेस्क्यू

रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर और शीतल होटल से डायवर्ट कर बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार-काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। यहां भी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कर श्रद्धालुओं को शटल सेवा से आगे भेजा जाएगा।

बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौलापार-काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। रेलवे स्टेशन काठगोदाम और नगर निगम काठगोदाम में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

रोडवेज बस और ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं को हल्द्वानी रोडवेज और रेलवे स्टेशन से काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। काठगोदाम से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।

नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों से आने वालों के लिए रूट

रामनगर और कालाढूंगी की ओर से कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहा, नैनीताल तिराहा, लामाचौड़, आरटीओ रोड तिराहा, पंचायतघर तिराहा, शीतल होटल, बरेली रोड तीनपानी तिराहा, गौलापार-काठगोदाम, नारीमन तिराहा होते हुए भीमताल की ओर भेजा जाएगा। ऐसे वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कराया जाएगा और वहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में तबाही: चमोली में बादल फटा, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर

लालकुआं की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार-काठगोदाम और नारीमन तिराहा होते हुए भीमताल की ओर भेजा जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग विकास भवन भीमताल में कराई जाएगी।

नैनीताल, ज्योलीकोट, धारी और मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैंटोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराया जाएगा। यहां से शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा जाएगा।

अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से आने वालों के लिए व्यवस्था

अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर से कैंची धाम आने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए कैंची धाम भेजा जाएगा।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा और बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैंड, नथुवाखान और रामगढ़ होते हुए भेजा जाएगा। अल्मोड़ा और बागेश्वर से हल्द्वानी आने वाले वाहन भी इसी रूट का प्रयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक

कैंची धाम मेले को देखते हुए भारी वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। 13 जून को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके बाद 14 जून की रात 12 बजे से 16 जून की रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर पूर्ण रोक रहेगी।

राशन, फल, सब्जी और जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों को 13 जून की रात 11 बजे से 14 जून की सुबह 4 बजे तक ही आवागमन की अनुमति रहेगी। 14 जून की सुबह 6 बजे से 16 जून की रात 11 बजे तक इन वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

अल्मोड़ा और बागेश्वर से आने-जाने वाले भारी वाहन रामनगर, मोहान और रानीखेत होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत से आने-जाने वाले वाहनों को टनकपुर रूट से भेजा जाएगा।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें, वाहनों को तय पार्किंग में ही खड़ा करें और शटल सेवा का उपयोग करें, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में तबाही: चमोली में बादल फटा, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान परराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री हाईवे के पास हादसा… यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो की मौतजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »