संतों के जीवन पर बन रही फिल्म सनातन ज्ञान और भक्ति का संदेशः ममता अग्रवाल

स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का पहला भाग प्रदर्शित किया गया, जबकि इसका दूसरा भाग लगभग तीन माह बाद प्रदर्शित होगा

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित ग्रैंड प्लाज़ा मॉल के सिनेमा हॉल में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म की विशेष लाइव स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों ने उपस्थित होकर फिल्म का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल उपस्थित रहीं। फिल्म की सह-निर्देशिका विदुषी देशवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में ममता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया। ममता अग्रवाल ने कहा की हम बड़े सितारों की फ़िल्में देखते हैं जबकि जीवन की राह दिखाने वाले तो हमारे सनातन धर्म के संत हैं। हम उनके जीवन पर आधारित फ़िल्मों से ज्ञान एवं भक्ति पाते हैं।

फिल्म को दो भागों में तैयार किया गया है। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का पहला भाग प्रदर्शित किया गया, जबकि इसका दूसरा भाग लगभग तीन माह बाद दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिनेमा हॉल पूरी तरह हाउसफुल रहा और उपस्थित दर्शकों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन एवं आध्यात्मिक प्रस्तुति की जमकर सराहना की। दर्शकों का कहना था कि फिल्म बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनके चमत्कारों और मानवता के प्रति उनके संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

फ़िल्म स्क्रीनिंग में सिनेमाघर के मालिक अभिनव स्वरूप का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर लवली अरोड़ा, भावना गोयल, डिम्पल बंसल, सेजल, संतोष शर्मा, रेखा वर्मा, निशा, सीमा गुप्ता, ललित माहेश्वरी, दीपक मित्तल, राधे वर्मा, पंकज माहेश्वरी, संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि फिल्म के दूसरे भाग का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। प्रथम भाग को मिली शानदार प्रतिक्रिया से पूरी टीम उत्साहित है और आने वाले भाग को और भी भव्य रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बसों ने कांग्रेस नेता की बहन की कार को मारी टक्कर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रावण को मिला वरदान, लंका जीती, इन्द्र पर पाई विजयजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »