मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज में 1000 रुपये की मांग की गई। इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

किसान ने रास्ते के समाधान के लिए रुपये मांगने का लगाया आरोप

निलंबन आदेश में एक अन्य शिकायत का भी जिक्र है। ग्राम मोलाहेड़ी निवासी किसान असलम ने आरोप लगाया कि रास्ते से जुड़े मामले के समाधान के लिए उससे 5000 रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में भी ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही।

इन शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले को हल्के में नहीं लिया। नायब तहसीलदार कुकड़ा से प्राथमिक जांच कराई गई। जांच के दौरान उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी गई। आदेश के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि लेखपाल द्वारा सरकारी कार्य कराने के बदले धनराशि मांगे जाने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

राजस्व विभाग की छवि को नुकसान मानते हुए कार्रवाई

उपजिलाधिकारी सदर के आदेश में कहा गया है कि इस तरह की शिकायतों से राजस्व विभाग की छवि को नुकसान पहुंचता है। आदेश में यह भी लिखा गया है कि आरोप उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं। इसी आधार पर लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में बिजेन्द्र कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन उन्हें किसी अन्य रोजगार या व्यवसाय से जुड़ने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें रजिस्ट्रार निरीक्षक कार्यालय, तहसील सदर से संबद्ध किया गया है।

तहसीलदार सदर करेंगे विभागीय जांच

मामले की विभागीय जांच के लिए तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश में जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आरोप पत्र तैयार कर आरोपी कर्मचारी को उपलब्ध कराया जाए और एक माह के भीतर जांच पूरी कर स्पष्ट मंतव्य सहित रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीण और किसान संगठनों के बीच यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि राजस्व विभाग से जुड़े कामों के लिए आम लोगों को अक्सर लेखपाल और तहसील स्तर पर ही जाना पड़ता है। ऐसे में अगर सरकारी काम के नाम पर धनराशि मांगी जाती है तो सीधा असर आम आदमी के भरोसे पर पड़ता है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »