मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

श्री गोवर्धन गो सेवा समिती के अध्यक्ष कुश पुरी ने कहा कि इस योजना में लगभग पाँच सौ भ्रूण गौ माता में प्रत्यारोपित किए जाने है

मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव तुगलकपुर कमहेड़ा स्थित गौ अभयारण्य में स्वस्थ गौ माता में भ्रूण प्रत्यारोपित (एर्म्ब्याे ट्रांसप्लांट) कर कृत्रिम गर्भाधान करा कर उत्तम किस्म के गौ वंश प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसको आगे बढ़ाते हुए बुधवार को लगभग बीस गौ माता में भूर्ण प्रत्यारोपित किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान भी उपस्थित रहें।
केंद्र सरकार द्वारा अत्याधुनिक विधि भ्रूण प्रत्यारोपण के माध्यम से उत्तम नस्ल की गाय प्राप्त करने के अभियान के तहत गो अभयारण्य मुजफ्फरनगर को चुना गया था प्रशिक्षित डाक्टरो के द्वारा चिन्हित गायो को उनकी देखरेख में व उनके दिशानिर्देशों के अनुरूप गत कई माह से तैयार किया जा रहा है आज उनमे डॉ. जनार्दन, ईटीटी विशेषज्ञ एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज, सुदर्शन, भ्रूण विशेषज्ञ द्वारा बीस गायों में साहीवाल नस्ल का सफल भ्रूण प्रत्यारोपित किया गया। इस विधि द्वारा निश्चित रूप से उत्तम नस्ल की अधिक व पौष्टिक दूध देने वाली गो माता ही जन्म लेती है । डॉ संजीव बालियान ने कहा कि आधुनिक तकनीकी से उत्पादित गो वंश से देश में दूध के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा व इसकी कमी को दूर किया जा सकेगा ये केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है । श्री गोवर्धन गो सेवा समिती के अध्यक्ष कुश पुरी ने कहा कि इस योजना में लगभग पाँच सौ भ्रूण गौ माता में प्रत्यारोपित किए जाने है इस योजना से गौ अभयारण्य भी स्वावलंबी बनेगा व किसान भी उच्च नस्ल की गायों को प्राप्त कर अपनी आमदनी को दोगुना कर सकेंगे।
श्री गोवर्धन गो सेवा समिति के सचिव विपुल भटनागर ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें गौ माता की सेवा करने का अवसर मिला है निराश्रित गोवंश जो जिले की एक बहुत बड़ी समस्या थी उन्हें तुग़लक़पुर गौ अभयारण्य में आश्रय मिला है उनकी जीवन शैली सुधरी है गौ वंश सभी के लिए सदैव पूजनीय रहा है। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड से डॉ. राजन बिजयाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, डॉ. विजय, वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. अमरजीत यादव, जोनल लीड पशु चिकित्सक अधिकारी, एस. करार, राज्य प्रमुख, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड – इंडसइंड बैंक सीएसआर का विशेष सहयोग रहा। अनिल राठी, अर्जुन सिंह,डॉ शुभम् आर्य, रजत चौधरी जिला पंचायत सदस्य, लप्पी लाला, अरविंद भारद्वाज, सुभाष चौधरी व काऊ सेंचुरी प्रबंधन से मोंटी सैनी, कार्तिक आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सर्वाधिक एनकाउंटरः बुढ़ाना पुलिस टीम को कप्तान ने किया सम्मानित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतेंजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »