मुजफ्फरनगर-आधार से जुड़ी परेशानी का समाधान अब होगा आसान

यूआईडीएआई सेंटर में प्रतिदिन 600 आवेदनों के निस्तारण की क्षमता, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से भी मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरनगर। आधार सेवाओं से जुड़ी लंबी कतारों और बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की समस्या अब मुजफ्फरनगर में इतिहास बनने लगी है। यूआईडीएआई द्वारा जिले में शुरू किया गया अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र नागरिकों को तेज, सरल और पारदर्शी सेवाओं की नई व्यवस्था प्रदान कर रहा है। यह पहल आम लोगों के लिए डिजिटल पहचान सेवाओं को अधिक सुलभ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

जिले के नागरिकों को अब आधार कार्ड बनवाने या उसमें किसी प्रकार का सुधार कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मुजफ्फरनगर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का पहला आधार सेवा केंद्र पूरी तरह से कार्यरत हो गया है। यह केंद्र दीपक पैलेस, नानकी हॉस्पिटल के सामने, रुड़की रोड पर स्थापित किया गया है। केंद्र में आधार से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां नया आधार पंजीकरण, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट, फोटो व बायोमेट्रिक संशोधन, नाम, लिंग और जन्म तिथि में सुधार जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  पहले इंस्टाग्राम पर दी धमकी, फिर घर आकर पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग

यह सेवा केंद्र अत्याधुनिक तकनीक और व्यवस्थित प्रणाली पर आधारित है, जिसे पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग स्टाफ की तैनाती की गई है, जिससे काम में तेजी और पारदर्शिता बनी रहे। केंद्र की क्षमता प्रतिदिन लगभग 600 आवेदनों के निस्तारण की है, जिससे लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जो आवेदकों को प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान करती है। यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही है, जिससे सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। नागरिक यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर भी अपनी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  आ रहा इतवार, एमजी में मिलेगा आंखों का उपचार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आ रहा इतवार, एमजी में मिलेगा आंखों का उपचारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »