पहले इंस्टाग्राम पर दी धमकी, फिर घर आकर पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग

मुजफ्फरनगर। कुछ अज्ञात लड़कों ने पहले एक युवक को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की लगातार धमकी दी। इसके बाद रात के अंधेरे में कार सवार बदमाशों ने उसी युवक के घर पर पहुंचकर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग का दहशत फैलाने का काम किया। करीब 12 राउंड गोलियां चलाकर लगातार धमकियां दी गई। परिवार के बुजुर्ग ने गेट खोलने का प्रयास किया तो उनको निशाना बनाकर फायर किये गये। फायरिंग के बाद कार सवार फरार हो गये। इनमें से एक की पहचान होने के बाद पीड़ित परिवार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। मामला युवकों के विवाद में रंजिशन बताया जा रहा है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के राधिकापुरम 30 फुटा रोड पर रहने वाले रोबिन कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है। इसमें रोबिन ने बताया कि उनके भतीजे के पास पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकियां आ रही थी। ये धमकियां रणविजय नामक अकाउंट से दी जा रही थी। इन धमकियों को परिवार ने नजर अंदाज किया था। लेकिन 3 अगस्त की रात को करीब 3.15 बजे जब उनका भतीजा परिवार के साथ अपने घर पर ही सो रहा था तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार घर के पास ही आकर रूकी। कार का पंजीकरण नम्बर कपड़े से ढका गया था, ताकि पहचान न होने पाये। गाड़ी में 3-4 युवक बैठे नजर आ रहे थे, जिनके द्वारा गाड़ी से उतरने के बाद रोबिन के घर को निशाना बनाते हुए हाथों में लिए पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  MI2C कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, थाने में प्रदर्शन

गोलियों की आवाज सुनकर रोबिन और उनके परिवार के सभी लोग भयभीत हो गये। डर के माहौल में परिवार के बुजुर्ग ने गेट खोलकर देखना चाहता तो उनको निशाना बनाकर फायर किया गया, जिसमें वो बच गये। रोबिन के अनुसार बदमाशों ने घर पर करीब 10-12 राउंड फायर किये। ये बदमाश जोर जोर से कह रहे थे कि बाहर निकल आज तुझे जान से मारकर ही जायेंगे। गोलियां चलनी बंद होने के बाद रोबिन ने अपने मोबाइल फोन से फायर करने आये बदमाश युवकों की वीडियो बनाई। जाते समय बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।

इसे भी पढ़ें:  चिन्मय भारद्वाज...चिट्ठी न कोई संदेश...कहां तुम चले गए....

रोबिन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की वीडियो परिवार के सभी लोगों और भतीजे को दिखाई तो इनमें से एक हमलावर की पहचान हर्ष जाट पुत्र मनोज कुमार निवासी सुभाषनगर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हर्ष के खिलाफ पहले भी उनके परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, संभवतः इसी रंजिश में यह हमला किया गया है। रोबिन और उसका पूरा परिवार गहरी दहशत में है। रोबिन ने पुलिस से कहा है कि यदि परिवार के साथ कोई घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार हमलावर हर्ष ही होगा। एसएचओ नई मंडी दिनश चन्द्र बघेल ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  हाईटेंशन विद्युत लाइन सहित सड़क पर गिरे चार खंभे, बाल-बाल बचे लोग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चिन्मय भारद्वाज…चिट्ठी न कोई संदेश…कहां तुम चले गए….राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चिन्मय भारद्वाज…चिट्ठी न कोई संदेश…कहां तुम चले गए….

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताः कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »