दरोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी मुठभेड़ में घायल

सीएचसी ले जाते समय शौच का बहाना कर गाड़ी से उतरते ही किया पुलिस पर हमला, गोलियां भी दागीं

मुजफ्फरनगर। कानूनी कार्रवाई से बचने की हर कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ एक आरोपी कुछ ही घंटों में फिर से पुलिस के बीच घिर गया। अंधेरे और खेतों का सहारा लेकर भागने की योजना भी उसे ज्यादा देर तक नहीं बचा सकी। जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद आरोपी को हथियार सहित फिर से पकड़ लिया गया, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता सामने आई है।

जनपद मुजफ्फरनगर में थाना रतनपुरी पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दरोगा से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन और 32 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बुढ़ाना सीओ गजेन्द्र पाल सिंह के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को मन्जीत उर्फ काला (22 वर्ष) पुत्र रूप सिंह उर्फ बबलू निवासी ग्राम समौली, थाना रतनपुरी को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिस पर उसे उपचार के लिए पुलिस टीम द्वारा सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने शौच जाने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिस ने उसे वाहन से नीचे उतारा, उसने अचानक धक्का देकर एक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र से सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर पास के गेहूं के खेत में जाकर छिप गया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः तीन घरों से उठी छह अर्थियां, रो पड़ा पूरा शहर

घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और एसओजी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सीमित फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। जंगल की तलाशी के बाद मंडावली बागर के पास से आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी में वही सरकारी पिस्टल, मैगजीन और एक खोखा कारतूस शामिल हैं, जिसे उसने छीना था। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  आत्मदाह प्रकरण-उज्जवल को न्याय की मांग पर छात्रों ने घेरा पुलिस कार्यालय, जताया आक्रोश

सीओ ने बताया कि मन्जीत उर्फ काला के खिलाफ थाना रतनपुरी में पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई को थाना रतनपुरी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विवाद में किसान को मारी थी गोली, भाई और पिता भी हैं आरोपी

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस की अभिरक्षा से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने वाला शातिर युवक मन्जीत निवासी समोली गांव में ही विवाद में एक किसान को गोली मारने का आरोपी है। मन्जीत, उसके भाई मोहित और पिता रूप सिंह के खिलाफ किसान को गोली मारने का मुकदमा दर्ज है। इसमें समोली निवासी जोगिन्द्र पुत्र प्रसादा ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि 18 अपै्रल को सुबह के समय खेत पर उनके भतीजे रिंकू के साथ शराब के नशे में विवाद किया था, उस समय बीच बचाव करा दिया गया था। इसके बाद जब रात के समय करीब पौने नौ बजे गांव में वो अपने भतीजे के साथ टैªक्टर ट्राॅली लेकर आ रहे थे तो ओपिन पुत्र प्रमोद के मकान के पास मन्जीत, मोहित और रूप सिंह ने आकर उनको घेर लिया। मोहित और रूप सिंह ने रिंकू को पकड़ लिया और मन्जीत ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। रिंकू गंभीर है और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इसी मामले में मन्जीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसमें उसने भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोपाष्टमी पर्व पर मंत्री कपिल देव ने किया गौ पूजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः तीन घरों से उठी छह अर्थियां, रो पड़ा पूरा शहरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोपाष्टमी पर्व पर मंत्री कपिल देव ने किया गौ पूजन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीरजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »