MUZAFFARNAGAR-गोपाष्टमी पर्व पर मंत्री कपिल देव ने किया गौ पूजन

मुजफ्फरनगर। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर शहर और गांव देहात में चल रही गौशालाओं में गौ भक्तों की भीड़ उमड़ी नजर आई। शहर की गौशाला में भी गौ पूजन हुआ और गौवंशों को लोगों ने आरती व तिलक करने के बाद उनको हरा चारा और गुड आदि खिलाकर दुलार किया गया। मुख्य आयोजन पचैण्डा रोड स्थित गौशाला में हुआ। यहां मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गौ पूजन किया तो स्वामी यशवीर महाराज ने लोगों को गाय का धार्मिक और सामाजिक जीवन में महत्व बताते हुए गौवंशों का संरक्षण और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।


पचैण्डा रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला सभा प्रन्यास में शनिवार को गोपाष्टमी पर्व पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर गौशाला के सेवक एवं पदाधिकारी राजा भैया मिश्रा ने अतिथियों और भक्तों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज रहे। सवेरे गौशाला में हवन किया गया। इसमें सैंकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा और बसपा ने दलितों के हक में उठाई आवाज

कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा गौ-चरण लीला आरंभ की गई थी। इसी परिपेक्ष्य में भारतवर्ष में सनातन धर्म को मानने वाले इस दिन गोपाष्टमी पर्व मनाते हुए गौवंशों के चरण पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनको पावन पर्व गोपाष्टमी के अवसर पर पचेंडा रोड स्थित गौशाला मंे गौमाता की पूजा व सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त कर गौ सेवा के लिए दान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गोपाष्टमी पर गोपालन, गो-सेवा व गो-रक्षा तथा उनके संरक्षण व संवर्धन हेतु संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि गाय हमारे जीवन से जुड़ी है। प्राचीन काल से ही गाय को हम माता मानकर उसकी सेवा करते हैं। गोवंश की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। प्रदेश सरकार गोवंश की रक्षा को लेकर कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लगातार बारिश से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर युवक की मौत

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि गौमाता का हमारे जीवन, संस्कृति और धर्म में काफी महत्व है। गौमाता से हमारा जीवन और भाव सभी कुछ जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी से गौमाता को परिवार का ही हिस्सा मानते हुए उसका संरक्षण, सुरक्षा और सम्मान देने की अपील की। इस दौरान अतिथियों ने अन्य भक्तों के साथ गौशाला में गौमाता का पूजन किया। तिलक लगाकर चरण वंदन करने के साथ ही गौवंशों को हरा चारा, गुड और चना भी खिलाया। भगवान श्रीकृष्ण ने गायों और बछड़ों की पूजा अर्चना कर समाज को इनका संरक्षण करने का ही संदेश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अंकुर दुआ, सुरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. संदीप शर्मा, विशाल गर्ग सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शामली में टकराई मुजफ्फरनगर के आकाश की बाइक, मां-बहन की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा को नई जिम्मेदारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा को नई जिम्मेदारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PAPERLESS WORK-शिवरात्रि से पहले कलेक्ट्रेट में पेपर लेस होगा कामकाजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »