डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज की आधारशिलाः मीनाक्षी स्वरूप

टाउनहॉल मैदान से निकली शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नगरपालिका अध्यक्ष ने किया भारत रत्न को नमन, अंबेडकर के आदर्शों को बताया प्रासंगिक

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को टाउनहॉल मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सामाजिक एकता, समानता और शिक्षा के संदेश के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर जय भीम के नारों की गूंज रही और वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके द्वारा इस शोभायात्रा में शामिल होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोभायात्रा में झांकियों के माध्यम से सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत नीली पगड़ी पहनाकर किया तथा अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को भारतीय समाज की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक असमानता, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया तथा देश को समानता और अधिकारों पर आधारित संविधान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन यह संदेश देता है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों को अपनाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कछौली में दो थानों के बॉर्डर पर गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामा

शोभायात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने अपने भाषण में कहा कि आज के समय में अंबेडकर के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं, क्योंकि सामाजिक समरसता और समान अवसर ही किसी भी विकसित समाज की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और पारदर्शी व्यवस्था के लिए अंबेडकर के विचार मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणा

इसके पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, इस शोभायात्रा में शामिल नागरिकों ने पूरे मार्ग में उत्साह के साथ भागीदारी की। ढोल-नगाड़ों और जय भीम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ मुख्य रूप से भाजपा सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सुनीता अंबेडकर, रविकांत शर्मा उर्फ काका, प्रमोद अंबेडकर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ पुलिस लाइन में आवास की छत ढही, परिवार के 5 सदस्य घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ पुलिस लाइन में आवास की छत ढही, परिवार के 5 सदस्य घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ पुलिस लाइन में आवास की छत ढही, परिवार के 5 सदस्य घायलजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »