मुजफ्फरनगर-अम्बेडकर जयंती पर मंत्री कपिल देव ने काटा केक, दी बधाई

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी गेट स्मारक पर किया माल्यार्पण और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर के प्रमुख स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अनेक सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी गेट स्थित अम्बेडकर स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। कचहरी गेट, जनकपुरी (बिजलीघर के निकट), खादरवाला स्थित संत रविदास मंदिर और गांधी नगर मेन रोड सहित कई स्थानों पर पहुंचकर उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के चित्रों और प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और दलित समाज के लोगों के साथ केक काटकर जश्न मनाया तथा बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमर

कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक हैं। उनके अनुसार, समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का कर्तव्य है कि वह उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, जहरीले धुंए से घुटा लोगों का दम

इससे पूर्व, जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को कचहरी गेट स्थित अम्बेडकर स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। यहां पर मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, कल्याणकारी अम्बेडकर समिति के संस्थापक पूर्व विधायक महावीर आजाद, महासचिव भंवर तेजियान, अशोक प्रधान, नरेन्द्र जयंत, दलेल सिंह और बाबू सिंह बौद्ध सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अज़मत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!जारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »