MUZAFFARNAGAR–प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, जहरीले धुंए से घुटा लोगों का दम

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बझेडी रोड पर मदीना कालोनी में स्थित वेस्ट प्लास्टिक के कबाड़ के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। प्लास्टिक में आग के कारण लपटों के साथ जहरीला धुआं निकलने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोगों का दम घुटने लगा। एसएसपी अभिषेक सिंह और एफएसओ ने फायर और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के साथ ही बचाव कार्य तेजी से शुरू कराया। घटना स्थल के पास स्थित मदरसा हुसैनिया और आसपास के कई मकानों को खाली कराने का काम किया गया। इस प्रकरण में जांच के लिए टीम गठित कर दी गयी है। इसके साथ ही एसएसपी ने जनपद में घनी आबादी में चल रहे गोदामों की जांच के लिए अभियान चलाने की बात भी कही। गोदाम में आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। फायर ब्रिगेड के अफसरों को आग बुझाने के लिए आठ घंटे तक मौके पर मशक्कत करनी पड़ी। मेरठ और सहारनपुर जनपदों से भी फायर टैंण्डर मंगाने पड़े। आग बुझाने के लिए आठ गाड़ियों को लगाया गया था। पुलिस कर्मी बस्ती में लोगों को बचाने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें:  डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर कर्मचारियों में रोष, प्रबंधन के खिलाफ धरना

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला मल्हूपुरा निवासी राशिद और शादाब पुत्रगण अब्दुल रशीद कबाड़ का काम करते हैं। उनके द्वारा बझेडी रोड स्थित मदीना कालौनी में घनी बस्ती के बीच ही बड़ा गोदाम बनाया गया है। यहां पर अन्य कबाड़ के साथ साथ बड़े पैमाने पर प्लास्टिक वेस्ट भी भरा पड़ा था। इस कबाड़ के गोदाम में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। करीब आठ बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को लोगों ने इस आग की सूचना दी। घने कोहरे और शीतलहर के बावजूद भी आग चंद ही मिनटों में इतनी तीव्र हो गई कि आकाश छूने लगी। तेज और ऊंची लपटों को देखकर लोगों में दहशत बन गई और आग की खबर फैलते ही मौके पर अफरातफरी का आलम बन गया। गोदाम के पास वाले मकानों के लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया था। वहीं आग में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक वेस्ट जलने के कारण इससे क्षेत्र में जहरीला धुआं फैला तो लोगों को इस अग्निकांड के बारे में पता चला। जहरीले धुंए के कारण महिलाओं और बच्चों के साथ ही बुजुर्गों को सीने में जलन और दम घुटने की शिकायत भी होने लगी थी।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भेंट की व्हील चेयर

आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली, वहीं एसएसपी अभिषेक सिंह और एफएसओ भी मौके पर पहुंचे और आग की तीव्रता को देखते हुए गोदाम के आसपास के मकानों से बचाव कार्य शुरू कराया। दमकल कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। जानसठ और खतौली से भी फायर टैंडरों को मंगा लिया गया था। इसके साथ ही पेपर मिलों और मेरठ व सहारनपुर से भी फायर टैंडर मंगाये गये। आग बुझाने का कार्य लगभग आठ बजे से ही शुरू कर दिया गया था। इसके बावजूद भी करीब आठ घंटे तक फायर कर्मियों को आग की लपटों को ठंडा करने के लिए कड़ाके की सर्दी में जूझना पड़ा। एफएसओ ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक वेस्ट अत्याधिक होने के कारण आग ज्यादा भीषण थी। इसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। सही आंकलन जांच के बाद ही हो पायेगा।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि राशिद द्वारा बस्ती के बीच कबाड़ का गोदाम कर रखा है। इसमें आज आग लगने की सूचना मिली। आग ज्यादा तीव्र थी। उसको बुझाने के लिए आसपास के जनपदों से भी फायर टैंडर मंगाने पड़े। प्लास्टिक की आग के कारण जहरीला धुंआ निकल रहा था। लोगों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए गोदाम के पास ही स्थित हुसैनिया मदरसा और आसपास के घरों को खाली कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि आग के कारणों और गोदाम की कानूनी वैधता की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एएसपी सीओ सिटी व्योम बिंदल की टीम गठित की जा रही है। लाइसेंस और कानूनी वैधता की जांच होगी। यदि जांच में गोदाम अवैध पाया गया तो इसको सील कराते हुए गोदाम चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में एक अभियान चलाकर ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित किया जायेगा, जहां पर प्लास्टिक लकड़ी गोदाम और ज्वलनशील पदार्थ तथा केमिकल के गोदाम चलाये जा रहे हैं। उनकी कानूनी वैधता की जानकारी के लिए छानबीन होगी। एनओसी की पड़ताल की जायेगी। घनी आबादी में इनको नहीं चलने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी यहां प्रथम दृष्टया शाॅर्ट सर्किट से आग की संभावना मानी जा रही है। सही कारण जांच के बाद सामने आ पायेगा।

इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुरादाबाद, मंत्री कपिल देव ने सीतापुर में किया योग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जन्मोत्सव पर आकर्षक बैंडबाजों और मनोरम झांकियों के साथ निकाली गई बाला जी महाराज की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, जय श्रीबाला जी के उद्घोष से गूंज उठा देवबंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भेंट की व्हील चेयर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शवजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »