वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाये: कपिल देव

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार की पुरजोर मांग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कल नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेषकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, हापुड़ एवं बुलंदशहर जनपदों के यात्रियों की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण रेल विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही रेल संबंधी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए रेल सेवाओं के विस्तार, नई सुविधाओं के संचालन तथा बंद पड़ी सेवाओं को पुन: प्रारंभ करने का आग्रह किया।

उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12429/12430) का ठहराव जनपद हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि हापुड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के लिए एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित हो रहा है, जहां इस ट्रेन का ठहराव होने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम यात्रियों को लखनऊ आने-जाने में काफी सुविधा प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंडी स्थल पर हुई बैठक, दिवंगत शारिक राणा को दी श्रद्धांजलि

इसके अतिरिक्त मंत्री अग्रवाल ने संगम एक्सप्रेस (14164) के संचालन में संशोधन का सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन मेरठ से प्रयागराज के लिए संचालित होती है। यदि इसे सहारनपुर जंक्शन से संचालित किया जाए तो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जनपदों के यात्रियों को कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी एवं सुगम रेल सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेल मंत्री को यह भी अवगत कराया कि कोरोना काल के दौरान सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का संचालन बंद कर दिया गया था, जिनमें से कुछ सेवाएं आज भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार-निजामुद्दीन, मेरठ-अंबाला तथा अंबाला-दिल्ली मार्ग की पूर्व में संचालित होने वाली ट्रेनों को शीघ्र पुन: प्रारंभ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन रेल सेवाओं का संचालन बंद रहने से औद्योगिक नगरी मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों, छात्रों एवं दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

इसके साथ ही उन्होंने ने आधुनिक एवं तीव्र गति वाली रेल सेवाओं के विस्तार पर बल देते हुए सुझाव दिया कि 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस को मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि यह ट्रेन सहारनपुर से प्रात: लगभग 05:00 बजे प्रारंभ होकर मुजफ्फरनगर एवं मेरठ होते हुए लखनऊ तक संचालित की जाती है, तो इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को लखनऊ तक तीव्र, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस सेवा को आगे वाराणसी तक बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उपरोक्त प्रस्ताव केवल रेल सेवाओं के विस्तार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास से भी है। इन सेवाओं के शुरू होने तथा ठहराव मिलने से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी, क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ से क्षेत्र का संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लाखों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंडी स्थल पर हुई बैठक, दिवंगत शारिक राणा को दी श्रद्धांजलिजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »