व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंडी स्थल पर हुई बैठक, दिवंगत शारिक राणा को दी श्रद्धांजलि

खतौली। नवीन सब्जी मंडी स्थल पर व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडी समिति के अध्यक्ष श्याम लाल सैनी ने की, जबकि संचालन हाजी अखलाक ने किया। बैठक में मंडी में व्याप्त समस्याओं, व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाओं तथा सुविधाओं की कमी पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने पानी, सफाई, सड़कों की स्थिति, तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए समाधान की मांग की। अध्यक्ष श्याम लाल सैनी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने व शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी चीतल ग्रैंड के एम डी शारिक राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। हाजी अखलाक ने शारिक राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक नेकदिल इंसान थे जिन्होंने समाज सेवा को सदैव प्राथमिकता दी। उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह उनको जन्नत में आला मक़ाम अता फरमाए।”

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े लूट और चोरी की वारदातों से हड़कम्प

बैठक में प्रमुख रूप से व्यापारी वर्ग के कई सदस्य उपस्थित रहें ।जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया और सामूहिक रूप से समाधान की दिशा में एकजुटता दिखाते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर राधे प्रणामी, चंचल भूटानी, बिरजू सैनी, पवन शर्मा, फिरोज गांधी, आस मोहम्मद, रमेश सैनी पूर्व सभासद, नावेद, नोमान एडवोकेट, संजय सैनी, शौबी, वसीम, महिपाल, नीरज, मांगेराम सहित अन्य सब्जी मंडी के व्यापारी उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सीआरएम टीम ने किया जिला अस्पतालों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »