मुजफ्फरनगर में विवाहिता की मौत: 29 मायके वालों के खिलाफ मुकदमा

मंसूरपुर थाने के एएसआई ने दर्ज कराया केस, पुलिस से धक्का-मुक्की, अभद्रता और आगजनी के प्रयास का आरोप

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति में मायके पक्ष के लोगों द्वारा शव लेकर थाने में हंगामा और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देने पर अब पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस कर्मियों से अभद्रता और हंगामा करने के आरोप में कार्रवाई की है। महिला के मायके पक्ष के नौ लोगों को नामजद कर करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता रीना की मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच हुए विवाद में पुलिस के खिलाफ मोर्चाबंदी करने पर मायके पक्ष के लोगों पर सख्त कार्रवाई की है। बता दें कि रीना पत्नी करनसिंह प्रजापति निवासी मोहल्ला गोविंदपुरी मिल मंसूरपुर की मृत्यु 4 मार्च 2026 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी। रीना के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न में उसके पति करन ने अपने परिजनों के साथ बेरहमी से पीटा, जिससे गंभीर महिला की मौत हुई। इस मामले में पुलिस ने मायके पक्ष के खिलाफ ही विधिक कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें:  मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

मंसूरपुर थाने के एएसआई बालिस्टर त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार दिल्ली अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद 5 मार्च की रात मायके पक्ष के लोग शव लेकर रीना की ससुराल गोविंदपुरी मिल पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर एएसआई बालिस्टर त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, भीड़ में शामिल लोगों ने रीना की मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताते हुए आरोपियों को उनके हवाले करने और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी की गई। मांगें पूरी न होने पर शव को थाने में रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। भीड़ ने रीना के ससुराल के घर में ट्रैक्टर से डीजल निकालकर आग लगाने की बात कही। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझाकर आगजनी से रोका।

इसे भी पढ़ें:  आफत की बारिश में मकान ढहने से वृद्धा की मौत, शहर में टूटा पेड़

इसके बाद भी आक्रोशित लोग नहीं माने और शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर मंसूरपुर थाने पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस को धक्का देकर ट्रैक्टर को थाने के भीतर ले जाने की कोशिश की और शव को थाना परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे थाने का कामकाज प्रभावित हुआ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि प्रदर्शनकारियों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई तक शव न हटाने और तोड़फोड़ करने की चेतावनी दी। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को थाने की सुरक्षा के लिए बुलाया गया। काफी समझाने के बाद मायके पक्ष ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन पर विवाद, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

एएसआई बालिस्टर त्यागी की तहरीर पर थाने में रीना के मायके पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, इनमें राहुल दक्ष पुत्र कृष्णपाल, संदीप पुत्र अतरसिंह, नीरज पुत्र श्रवण कुमार, सचिन पुत्र बनवारी, दिनेश पुत्र राजपाल, अक्षय कुमार पुत्र हंसाराम, राजू पुत्र घमंडीलाल निवासीगण ग्राम खेडी रांगडान थाना खतोली, आदेश कुमार पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम तिगाई और अंकुर पुत्र कैलाश निवासी ग्राम रसूलपुर कैलोरा थाना खतौली को नामजद करते हुए करीब 20 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता, हंगामा और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन पर विवाद, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  धोखाधड़ी-एमबीबीएस डॉक्टर बताकर कराई शादी, दूल्हा निकला सरकारी अस्पताल का वार्ड बॉयजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »