पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित

मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ शहर की परिकल्पना को सार्थक बनाने के लिए कूड़े के निस्तारण की होम कम्पोस्टिंग विशेष योजना को प्रारम्भ किया। गुरुवार को कंपनी बाग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और सभासदों के साथ नागरिकों को होम कम्पोस्टिंग के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए प्लास्टिक के कंटेनर वितरित किए गए। इनमें रसोई से निकलने वाला गीला कचरा एकत्र कर उसे खाद में परिवर्तित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

इस अवसर पर उपस्थिल लोगों को आईटीसी सुनहरा कल की टीम द्वारा होम कम्पोटिंग के लिए जागरूक करने के साथ ही इस कंटेनर के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया इनमें फल और सब्जियों के छिलके, चाय की पत्ती, सड़ा-गला अनाज, खराब फल-सब्जियां आदि डाले जा सकते हैं। निचले हिस्से में एक टोंटी लगाई गई है, जिसे सप्ताह में दो से तीन बार खोलकर निकलने वाले तरल को किसी बोतल में भरकर पुनः उसी पात्र में डालना होगा। यह तरल कचरे के शीघ्र अपघटन में सहायक होगा। लगभग 30 से 45 दिनों के भीतर गीला कचरा सूखकर जैविक खाद में बदल जाएगा और नीचे तरल खाद भी उपलब्ध होगी। तैयार खाद का उपयोग घरों में लगे पौधों और बगीचों में किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, अतिरिक्त खाद को बेचकर नागरिक अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर को कचरा मुक्त बनाना केवल पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में कुछ वार्डों में प्रयोग के तौर पर इस प्रक्रिया को शुरू किया गया था, जहां इसे अच्छा प्रतिसाद मिला। अब इसे पूरे शहर में लागू किया जा रहा है। इसके लिए अभी पांच हजार ये विशेष कंटेनर खरीदे गये हैं। प्रत्येक वार्ड में 100-100 कंटेनर हम सभासदों के माध्यम से अभी वितरित कर रहे हैं, इसके पश्चात 10 हजार कंटेनर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। शहर के हर घर में ये कंटेनर पालिका प्रशासन निःशुल्क उपलब्ध करायेगा। इसका अधिष्ठापन कराने के लिए आईटीसी और एसबीएम टीम लोगों के घरों में पहुंचेंगी और प्रशिक्षण भी देगी। इनके सहारे रसोई का कचरा रोका जा सकेगा और इससे जहां शहर की स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं कचरा निस्तारण की समस्या में भी कमी आएगी। उनका कहना है कि इस पहल से नगर में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा और जैविक खेती तथा बागवानी को प्रोत्साहन प्राप्त होगा। यदि हर घर अपने गीले कचरे का निस्तारण स्वयं करने लगे, तो शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटा

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कराई गई स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में स्वच्छता के लिए योगदान करने पर वार्ड सभासदों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां कूड़ा डलावघर से मुक्त वार्ड 49 के सभासद मनोज वर्मा की विशेष सराहना की गई। इसके अलावा होम कम्पोस्टिंग को अपनाने वाले नागरिकों को स्वच्छता योद्धा के रूप में भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया, इनमें मिथलेश सिंह, दीपाली वत्स, अलंकार त्यागी और अनिता वर्मा शामिल रहे।
यहां पर मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, नवनीत शर्मा, प्रशांत गौतम, शौकत अंसारी, अमित पटपटिया, शहजाद चीकू, आदिल मलिक, नौशाद पहलवान, सतीश कुकरेजा, शोभित गुप्ताा, शाहिद आलम, मौ. सलीम, प्रमोद अंबेडकर के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा, लिपिक संदीप यादव, वाटिका सुपरवाईजर दुष्यंत सिंह, मौहम्मद सालिम, आईटीसी सुनहरा कल से दीपक सैनी, मौहम्मद अर्श

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: मरम्मत कार्य के बाद गंगा बैराज पुल यातायात के लिए फिर खुला, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी में गिरा गन्ना उत्पादन, किसानों को 2500 करोड़ का घाटाः धर्मेन्द्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »