MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग गंगनहर पर करीब छह दिन पहले लिफ्ट मांगकर ट्रैक्टर चालक से नगदी लूटने वाले शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एसओजी और थाना पुलिस की टीम ने शातिर लुटेरे को जंगल में घेर लिया। दोनों ओर से फायरिंग के बाद पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ लिया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी मिली। बदमाश हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ जनपद के तीन थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई रकम में से 15 हजार रुपये, घटना में प्रयोग की गई पल्सर बाइक और अवैध असलाह बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद सीओ भोपा भी मौके पर पहुंचे। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।

थाना भोपा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की शातिर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में वांछित लुटेरा घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने लूट की वारदात का अनावरण किया। प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की अलसुबह थाना भोपा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की सिंकदरपुर से भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे के पुल के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर वांछित लुटेरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना छपार का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

मुठभेड़ के बाद सीओ भोपा देववृत वाजपेयी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को सुमित पुत्र लालसिंह निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि वह सिल्वरटोन पेपर मिल में ट्रैक्टर-ट्राॅली से खोई डालकर वापस आते समय 02 व्यक्तियों द्वारा उनसे लिफ्ट मांगी गयी। कांवड़ मार्ग पर निरगाजनी झाल के पास पहुंचा तो 01 व्यक्ति पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल पर आया तथा उसको रुकने का इशारा किया। ट्रैक्टर रोकते ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तथा लिफ्ट लेकर बैठे दोनों व्यक्तियों द्वारा चालक को तमंचा दिखाकर उससे 37 हजार रुपये की नगदी लूट ली गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। खुलासे के लिए थाना भोपा पुलिस एवं एसओजी की टीमें गठित की गयी थीं। सीओ ने बताया कि सोमवार की अलसुबह थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि इस लूट की घटना में वांछित बदमाश आज पुनः कोई घटना करने की फिराक में मोरना की तरफ से आने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा सिकंदरपुर से भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे के पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरु कर दी।

कुछ समय पश्चात 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति मोरना की तरफ से आते दिखाई दिए, जिन्हें चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर वो उल्टे भागने लगे जिससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी। इस पर बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी, जिससे 01 बदमाश घायल हो गया तथा 02 अन्य साथी अंधेरा व गन्ने की फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार बदमाश शादाब पुत्र शहीद निवासी छपार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि 2016 में शादाब पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। भोपा, छपार, नई मंडी और सिविल लाइन थानों में उसके खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं। उससे 15000 रुपये नगद, मोबाइल फोन तमंचा और कारतूस, घटना में प्रयोग की गई पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूके 08एडब्ल्यू 1696 बरामद हुई। शादाब को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेश तेवतिया और शेषपाल सिंह, कांस्टेबल रोहित मावी और सुरेन्द्र कुमार, एसओजी से हैड कांस्टेबल सोहेल खान, संजय सोलंकी और जोगेन्द्र शामिल रहे। एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस टीम की सराहना की है। 

इसे भी पढ़ें:  विकास को लेकर पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ की चेतावनी: बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो यमराज अगली मोड़ पर खड़े मिलेंगेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आईएमए फैमिली ने अनोखे अंदाज में मनाया नये साल का जश्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ की चेतावनी: बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो यमराज अगली मोड़ पर खड़े

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »