मुजफ्फरनगर-खाद्य तेल रिपैकिंग यूनिट पर छापा, 30 टीन तेल को सील किया

एम.के. इंडस्ट्रीज वहलना से 30 टिन तेल बरामद, होता है रिपैकिंग का काम, कारोबारी की अभिरक्षा में दिया तेल, साफ-सफाई के निर्देश जारी

मुजफ्फरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार संचालित होली पर्व विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुजफ्फरनगर की टीम ने रविवार को वहलना स्थित एक खाद्य तेल रिपैकिंग यूनिट पर कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में टीम ने एम.के. इंडस्ट्रीज, वहलना में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एफबीओ श्री नितिन मित्तल की इकाई से संदेह के आधार पर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल ‘कोहलू ब्रांड’ का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। अधिकारियों के अनुसार मौके पर उपलब्ध शेष 30 टिन, जिनमें लगभग 448 लीटर तेल था और जिनकी अनुमानित कीमत करीब 68,544 रुपये आंकी गई, को कारोबारी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने खाद्य कारोबारकर्ता को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में रोडवेज बस रुकवाने को चेयरमैन जहीर ने कसी कमर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महिला को सम्मोहित कर जेवर उड़ाने वाला कालनेमि बलदेव गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डीजे बजाने को लेकर हुआ विवादः युवती को दी रेप करने की धमकीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »