पुरकाजी में रोडवेज बस रुकवाने को चेयरमैन जहीर ने कसी कमर

रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचकर एआरएम से की मुलाकात, नगरवासियों की सुविधा बहाली को उठाई मजबूती से आवाज

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के हजारों नागरिकों को अब रोडवेज बस सेवा की असुविधा झेलनी पड़ रही है। कभी जहां नगर के भीतर स्थित बस अड्डे से रोजाना सैकड़ों बसें संचालित होती थीं, वहीं अब अधिकतर बसें नगर से बाहर बाईपास से गुजर रही हैं। इस समस्या को लेकर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने मुजफ्फरनगर के रोडवेज अधिकारियों से मुलाकात कर जनहित में बसों को नगर के अंदर से संचालित किए जाने की मांग की है।
पुरकाजी नगर में रोडवेज बसों के नगर के अंदर से होकर न आने की समस्या को लेकर नगरवासियों में लंबे समय से आक्रोश है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन और भारतीय किसान यूनियन के नेता जहीर फारूकी ने मुजफ्फरनगर स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज प्रभात सिन्हा और स्टेशन इंचार्ज से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
चेयरमैन फारूकी ने बताया कि पहले पुरकाजी रोडवेज बस अड्डे पर करीब 350 बसें विभिन्न डिपो से आती थीं, जिनसे नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मुजफ्फरनगर, रुड़की, सहारनपुर आदि शहरों के लिए आसानी से आवागमन कर पाते थे। लेकिन वर्तमान में मुजफ्फरनगर डिपो की अधिकांश बसें नगर के अंदर आने के बजाय बाईपास मार्ग से होकर निकल रही हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, व्यापार और रोजगार के लिए रोजाना हजारों लोग बसों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अब उन्हें सुबह-शाम और देर रात परिवहन सुविधा न मिलने से कठिनाई झेलनी पड़ रही है। पहले पुरकाजी बस अड्डे से डे-पास भी बनाए जाते थे, किंतु अब वह सुविधा भी समाप्त कर दी गई है।
फारूकी ने अधिकारियों को याद दिलाया कि पहले भी भूराहेड़ी बाईपास पर जनता के दबाव के चलते अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आदेश जारी किया था कि रोडवेज बसें पुरकाजी नगर के अंदर से होकर जाएंगी, परंतु अब उस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जनहित में बस अड्डे पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को तैयार है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
इस अवसर पर रोडवेज आर.एम. मुजफ्फरनगर प्रभात सिन्हा ने चेयरमैन फारूकी को आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर डिपो की बसें शीघ्र ही पुरकाजी नगर के अंदर से होकर जाएंगी। उन्होंने स्टेशन इंचार्ज को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और जल्द ही टीम सहित पुरकाजी पहुंचकर निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया। चेयरमैन की इस पहल से नगरवासियों में उम्मीद जगी है कि एक बार फिर पुरकाजी बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बसें नगर के अंदर आने लगेंगी, तो व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को बाईपास तक पैदल जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में दुकानदारों की पहचान पर नाराज़ हुए विधायक पंकज मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, घायल अवस्था में उड़ाई सोने की चेन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बीमा पॉलिसी धोखाधड़ी: 60.37 लाख मामले में 3 गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »