शराब के विवाद में युवक ने पिता और चाचा पर किया जानलेवा हमला

शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में धारदार हथियार से किए कई वार, चाचा की हालत गंभीर, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने और उसकी मांग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता और चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपी युवक शराब पीने का आदी है और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। शराब की मांग को लेकर हुए विवाद में युवक ने आवेश में आकर धारदार हथियार दरांती से हमला कर दिया। इस हमले में चाचा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पिता के हाथ पर वार किया गया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  अटल आवासीय विद्यालय में द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ

एसएचओ सिखेडा ने बताया कि सोमवार की देर रात क्षेत्र के गांव मंदौड़ में 35 वर्षीय विनीत का अपने पिता ओमबीर के साथ शराब पीने और शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी विनीत ने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। यह देखकर घर पर मौजूद उसके चाचा महिपाल पुत्र हरफूल सिंह ने बीच बचाव कराते हुए विनीत को दूर किया तो गुस्साए विनीत ने घर में रखी दरांती से पिता और अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सिर पर वार होने के कारण महिपाल गंभीर रूप से घायल है। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां से गंभीर अवस्था में महिपाल को रैफर कर दिया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हादसों का ब्लैक संडेः कार दीवार से टकराने पर नोएडा के युवक की मौत, बाइक सवार गंभीर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने घटना के सम्बंध में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक की उम्र करीब 35-36 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शराब के नशे और शराब की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने अपने ही परिजनों पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, वहीं गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हादसों का ब्लैक संडेः कार दीवार से टकराने पर नोएडा के युवक की मौत, बाइक सवार गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  2027 में मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प साथ सपाईयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर में 31 मई तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेशजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »