अटल आवासीय विद्यालय में द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। श्रम विभाग के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण, बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम नंगला बुजुर्ग तहसील जानसठ के द्वितीय शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण उक्त विद्यालय में किया गया।

तत्क्रम में अटल आवासीय विद्यालय ग्राम नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ में आयोजित मण्डलीय कार्यक्रम के शुभारम्भ दिवस में छात्र/छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, कविता पाठ, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर मण्डल के विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं अतिथिगणों वन्दना वर्मा सदस्य विधान परिषद मण्डल सहारनपुर यथा वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, तेजेन्द्र निर्वाल भाजपा जिलाध्यक्ष शामली, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, उप श्रमायुक्त सहारनपुर वन्दना गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह, सहायक श्रमायुक्त शामली अंचला पाण्डे, सहायक श्रमायुक्त सहारनपुर अभिषेक सिंह, ज्योति मखीजा प्रधानाचार्या अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर, श्रम विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के साथ उपस्थित समस्त अभिभावकगणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में तेजेन्द्र निर्वाल जिलाध्यक्ष शामली, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, वीरपाल निर्वाल द्वारा अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर को मण्डल में संचालित होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते हुये श्रमिकों के हितार्थ इस योजना को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी पहल बताया गया। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सभी उपस्थित अतिथिगणों, अभिभावकगणों एवं उपस्थित छात्र/छात्राओं का अभिवादन करते हुये बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा एव सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई साथ ही कार्यक्रम में, अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। अन्त में ज्योति मखीजा प्रधानाचार्या अटल आवासीय विद्यालय द्वारा सभी जनप्रतिनिधों, अतिथिगणों, अधिकारीगणों/कर्मचारीगणों एवं छात्र/छात्राओं के साथ उपस्थित अभिभावकगणों का अभिनन्दन करते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया यादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-बेगम देकर हमारा राजा पीटना चाहते थे अखिलेशः जयंत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया यादजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »