मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदर

ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए पुलिस ने तितावी निवासी अभियुक्त को जनपद की सीमा से किया बाहर

मुजफ्फरनगर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़े तेवर अपनाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और सख्त कदम उठाया है। शासन-प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के तहत एक शातिर चोर एवं गैंगस्टर पर गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर की कार्रवाई की गई। अपराध मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार कड़े कदम उठा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से एक शातिर अपराधी को जिले से निष्कासित कर सख्त संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में बीकेयू लोक शक्ति ने घेरा विकास भवन

गुरूवार 22 जनवरी को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर एवं थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना तितावी क्षेत्र के एक शातिर चोर/गैंगस्टर अभियुक्त रवि पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम व थाना तितावी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे चार माह के लिए जिले से बाहर (जिला बदर) किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई तथा आदेश की प्रति अभियुक्त को थमाते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जिला बदर अवधि के दौरान अभियुक्त जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर के तीन मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस की इस कार्यवाही से स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  ड्रोन कैमरों की निगरानी में अवैध शराब की तलाशः खादर क्षेत्रों में चला सघन अभियान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दूसरा साथी गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आंखों में धूल झौंककर उड़ा लिया भाजपा नेता का मोबाइल फोन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ड्रोन कैमरों की निगरानी में अवैध शराब की तलाशः खादर क्षेत्रों में चला सघन अभियानजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »