विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में बीकेयू लोक शक्ति ने घेरा विकास भवन

विकास भवन में किसानों का प्रदर्शन, सड़कोंदृनालियों व पेयजल समस्याओं के समाधान की उठी मांग, कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने शनिवार को विकास भवन मुजफ्फरनगर परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना खतौली ब्लॉक के गांव सिरदन में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों के विरोध में आयोजित किया गया। ग्रामीण समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव राधे प्रणामी, जिला उपाध्यक्ष सैयद मुमताज अली सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव सिरदन में सड़क निर्माण, नालियों की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य वर्षों से लंबित हैं। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार संबंधित विभागों को शिकायत देने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किए गए।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सिरदन गांव के विकास कार्यों को जल्द शुरू नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और प्रशासन की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं प्रदेश सचिव राधे प्रणामी ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तत्काल शुरू कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई, तो संघर्ष और व्यापक रूप लेगा।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गंगनहर कांवड़ मार्ग पर हादसाः मां की मौत, बेटा गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »