रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर युवाओं की भव्य शोभायात्रा

पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया नेतृत्व, अयोध्या धाम के प्रति भावपूर्ण आस्था का हुआ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर मुजफ्फरनगर में गुरुवार को धार्मिक श्रद्धा और उत्साह की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। आनंदपुरी में स्थानीय युवाओं द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र के माहौल को राम-भक्ति से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा में युवाओं की भारी भागीदारी के साथ परंपरागत वेशभूषा, जयघोष और भक्ति संगीत ने उत्सव को और अधिक भव्य बना दिया।
इस शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि सदियों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद साकार हुई सनातन आस्था का वैश्विक संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही करोड़ों सनातनियों का यह सपना पूरा हो पाया है। पूर्व विधायक संगीत सोम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पूरे देश के सनातनी बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। लगभग 500 वर्षों से श्रीराम धाम के निर्माण की प्रतीक्षा थी। आज वह सपना साकार हो चुका है, इसलिए श्रद्धा और उत्साह दोनों चरम पर हैं।
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह घटना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और दोषियों पर कार्रवाई तय है। वहीं संभल में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश के बाद संबंधित सीजेएम के तबादले पर उठ रहे राजनीतिक सवालों को खारिज करते हुए संगीत सोम ने कहा कि न्यायाधीशों का तबादला पूरी तरह ज्यूडिशरी का विषय है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती, इसलिए इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। सपा विधायक अतुल प्रधान के आरोपों पर संगीत सोम ने कहा कि वो उनको छोटा भाई मानते है और इसी नाते उनकी किसी भी बात का उनको बुरा नहीं लगता, मेरी मीट फैक्ट्री से वो मीट ले जाते रहे हैं। इसलिए उनको पता है कि मेरी मीट फैक्ट्री रही है।
आनन्दपुरी से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, इसमें भारी संख्या में युवाओं की टोलियां शामिल रही। डीजे की धुन पर राम भक्ति का नजारा सभी को आस्था से सराबोर कर रहा था। शोभायात्रा के दौरान रामभक्ति के जयघोष, भगवा पताकाओं और युवाओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का माहौल बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस आयोजन का स्वागत करते हुए रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल समापन के साथ ही आयोजनकर्ताओं ने इसे आने वाले वर्षों में और भी भव्य रूप में मनाने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के छह कूड़ा डलावघर बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भट्टा मालिकों ने भाजपा कार्यालय पर दिया धरना, मंत्री कपिल देव ने सुनी पीड़ाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »