YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों में स्वस्थ्य जीवन के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित भव्य और अनुशासित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ा नजर आया। सूरज की पहली किरणों के साथ योगाभ्यास की शुरुआत हुई, जिसने वातावरण को ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन से भर दिया। इस कार्यक्रम ने जनसामान्य को योग के महत्व और उसकी सार्वभौमिक उपयोगिता से जोड़ने का अद्वितीय कार्य किया।

योग दिवस पर जनपद भर में उल्लास बना नजर आया, विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों सामुदायिक केंद्रों और ग्राम पंचायतों में भीकृसामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए। सामूहिक योग कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दीप जलाकर किया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशिष्ट अतिथि रहे। सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। योगाचार्य सोनिया लूथरा के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया, जिनमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम और ध्यान शामिल थे। योगाचार्य ने हर आसन के वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक महत्व की जानकारी दी, जिससे लोगों में जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी जाग्रत हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2700 युवाओं को अपना उद्योग लगाने को मिलेगा कर्ज


प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और सबसे बहुमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य का रक्षक है, बल्कि हमारे लिए मानसिक और आत्मिक शांति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर हम अनेक रोगों से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। आज पूरे विश्व में योग भारत की सांस्कृतिक पहचान बनना हर भारतीय के लिए गर्व की अनुभूति है। इससे यह स्पष्ट होता है कि योग अब एक आंदोलन बन चुका है, जो जन-जन को स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मिक बल की ओर प्रेरित कर रहा है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण एक नन्हीं बालिका रही, जिसने कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को आश्चर्यचकित कर दिया और सभी से तालियों की गूंज प्राप्त की। समापन पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम डॉ. पुरुषोत्तम, अभिषेक चौधरी, सचिन त्यागी, अचिंत मित्तल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, चिकित्सक, स्वयंसेवी संस्थाएं और नागरिकों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर जाम बना काल: समय पर इलाज न मिलने से दो लोगों की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2700 युवाओं को अपना उद्योग लगाने को मिलेगा कर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मन की बात सुनकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »